कुशीनगर: प्रशासनिक फेरबदल, डीएम ने किए 9 तहसीलदारों के तबादले; संदीप सिंह बने तमकुहीराज के नए तहसीलदार

कुशीनगर: प्रशासनिक फेरबदल, डीएम ने किए 9 तहसीलदारों के तबादले; संदीप सिंह बने तमकुहीराज के नए तहसीलदार
कुशीनगर।
एडिटर इन चिप अखिलेश कुमार द्विवेदी 9tv भारत समाचार यूपी बिहार मीडिया
कुशीनगर में प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से एक बड़ा फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने छुट्टी से लौटते ही जिले में व्यापक स्तर पर फेरबदल करते हुए 9 तहसीलदारों के तबादले का आदेश जारी कर दिया है। यह सभी नई तैनातियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार, संदीप सिंह को तमकुहीराज का नया तहसीलदार बनाया गया है।
नवीन तैनातियों की सूची:
* देवेन्द्र कुमार यादव – तहसीलदार, पडरौना
* संदीप सिंह – तहसीलदार, तमकुहीराज
* महेश कुमार – तहसीलदार, खड्डा
* अभिषेक कुमार मिश्रा – तहसीलदार, कप्तानगंज
* अभिषेक वर्मा – तहसीलदार (न्यायिक), पडरौना
* विजय कुमार यादव – तहसीलदार (न्यायिक), कसया
* गोपाल जी – तहसीलदार (न्यायिक), तमकुहीराज
* चन्दन शर्मा – तहसीलदार (न्यायिक), खड्डा
* जया सिंह – तहसीलदार (न्यायिक) हाटा का अतिरिक्त प्रभार
जिलाधिकारी के इस कड़े रुख और त्वरित तबादले के आदेश से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने नए पदस्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्दे
श दिए गए हैं।




