छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

कप्तानगंज तहसील दिवस में 59 शिकायतें प्राप्त, 10 का मौके पर निस्तारण

कप्तानगंज तहसील दिवस में 59 शिकायतें प्राप्त, 10 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो चीफ कुशीनगर
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी भारत समाचार यूपी बिहार मीडिया

कप्तानगंज तहसील में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर एवं उपजिलाधिकारी आकांक्षा मिश्रा ने सहभागिता करते हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से कुल 59 शिकायतें/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 10 मामलों का निस्तारण किया गया, जबकि 49 मामले अवशेष रहे। तहसील प्रशासन की ओर से जारी विवरण के अनुसार राजस्व विभाग से 31, पुलिस विभाग से 4, विकास विभाग से 3, स्वास्थ्य विभाग से 1 तथा अन्य विभागों से 20 शिकायतें प्राप्त हुईं।
राजस्व विभाग की 10 शिकायतों का निस्तारण किया गया, जबकि 21 मामले लंबित रहे। पुलिस विभाग की 4, विकास विभाग की 3, स्वास्थ्य विभाग की 1 और अन्य विभागों की 20 शिकायतें निस्तारण के लिए अवशेष हैं।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में निस्तारण करते हुए फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। तहसील दिवस में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!