क्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को झटका,

जून से महंगी होगी बिजली, 10 प्रतिशत बढ़कर आएगा बिल

यूपी के तीन करोड़ से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं को झटका लगने वाला है।

एडिटर इन चीप अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

जून से बिजली महंगी हो जाएगी। जून में आने वाले बिल में अब 10 प्रतिशत अतिरिक्त चार्ज जुड़कर आएगा।
ईरान-इजराइल

के युद्ध को लेकर पेट्रोल और डीजल के दामों की बढ़ोत्तरी के बाद अब महंगाई का असर बिजली पर भी पड़ गया है। यूपी में बिजली महंगी हो गई है। इससे उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड बिजली बिल में 10 प्रतिशत एक्स्ट्रा चार्ज लगाने का फैसला किया है। ये चार्ज जून में आने वाले बिजली बिल में जुड़कर आएगा। इससे यूपी के तीन करोड़ से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं की जेब ढीली होगी। यानी अब बिजली उपभोक्ताओं को 10 फीसदी अतिरिक्त पैसा देना होगा। अगर आपका 100 रुपये का बिल आएगा तो उस पर 10 रुपये ज्यादा देने होंगे।

यूपी पावर कॉरपोरेशन के इस फैसले से प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं की जेब पर खासा असर पड़ने वाला है। इसमें घरेलू, व्यावसायिक और अन्य श्रेणी के उपभोक्ता भी शामिल हैं। बिजली विभाग का कहना है कि बिजली उत्पादन और खरीद में आने वाली अतिरिक्त लागत की भरपाई के लिए फ्यूल सरचार्ज लगाया जा रहा है, इसके तहत बिजली बिल में भी अब अतिरिक्त चार्ज जोड़ जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!