विद्युत तार की चपेट में आने से तीन मदरसे के छात्र गंभीर रूप से झुलसे, सीएचसी तमकुही राज में इलाज जारी

विद्युत तार की चपेट में आने से तीन मदरसे के छात्र गंभीर रूप से झुलसे, सीएचसी तमकुही राज में इलाज जारी
तरया सुजान/कुशीनगर:
एडिटर इन चिप अखिलेश कुमार द्विवेदी 9tv भारत समाचार यूपी बिहार मीडिया
तरया सुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ पैठान टोला स्थित एक मदरसे में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। स्कूल में झंडा लगाने के दौरान 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन छात्र गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन में मदरसे के अध्यापकों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तमकुही राज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है।
झंडा लगाने के दौरान हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों एवं मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह लगभग 10:00 बजे मदरसे के अध्यापकों ने छात्रों को स्कूल में झंडा लगाने का निर्देश दिया था। छात्र एक लंबे पाइप (ब बल्ली) के सहारे झंडा लगाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही 11,000 वोल्ट की विद्युत लाइन पर ध्यान न जाने के कारण लोहे का पाइप हाईटेंशन तार से छू गया। करंट लगते ही तीनों छात्र बुरी तरह झुलसकर मौके पर ही गिर पड़े।
घायलों की पहचान
हादसे में झुलसे छात्रों की पहचान इस प्रकार हुई है:
अरशद (15 वर्ष), निवासी – रमना
समीम (17 वर्ष), निवासी – राजपुर
इरशाद (20 वर्ष), निवासी – जमुनिया
अस्पताल पहुंचे परिजन, स्थिति पर नजर
घटना की खबर फैलते ही छात्रों के परिजन और गांव के लोग बड़ी संख्या में सीएचसी तमकुही राज पहुंच गए। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए डॉक्टरों की टीम तत्काल घायलों के उपचार में जुट गई है। फिलहाल तीनों छात्रों का इलाज जारी है और पुलिस व स्थानीय प्रशासन मामले की जानकारी जुटा रहा है।




