छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

डोल मेले में खेल प्रदर्शन के दौरान कई लोग घायल, मारपीट व डीजे संचालकों पर केस दर्ज

डोल मेले में खेल प्रदर्शन के दौरान कई लोग घायल, मारपीट व डीजे संचालकों पर केस दर्ज

सेवरही (कुशीनगर)

एडिटर इन अखिलेश कुमार द्विवेदी 9tv भारत समाचार यूपी बिहार मीडिया

सेवरही में आयोजित महावीरी डोल अखाड़ा मेले के दौरान अलग-अलग हादसों में कई लोग चोटिल हो गए। खेल व करतब प्रदर्शन के दौरान कई खिलाड़ी और दर्शक घायल हुए, जिनमें से गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रवींद्र नगर रेफर किया गया। वहीं मेले में आपसी विवाद, मारपीट और तीन डीजे संचालकों द्वारा मानक के विपरीत डीजे बजाने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

खेल प्रदर्शन के दौरान ये लोग हुए घायल:

  • गोलू कुमार (20 वर्ष), पुत्र जाहिर: सिर में चोट (निवासी: रकबा दुलमापट्टी)
  • गुड्डू बैठा (30 वर्ष), पुत्र शारदा बैठा: चोटिल (निवासी: राजपुर बगहा)
  • संजय जायसवाल (45 वर्ष), पुत्र बृजबिहारी जायसवाल: आंख में चोट (निवासी: तमकुही रोड)
  • गोविंद विश्वकर्मा (19 वर्ष), पुत्र कृष्णमोहन: चोटिल (निवासी: पकड़ीहार पूरब पट्टी)
  • मुन्ना शाह (32 वर्ष), पुत्र सुखारी शाह: सिर में गंभीर चोट, मेडिकल कॉलेज रवींद्र नगर रेफर (निवासी: कुचायकोट, बिहार)

डीजे संचालकों पर पुलिस की कार्रवाई: मेले में मानक के विपरीत तेज आवाज में डीजे बजाने के मामले में सेवरही पुलिस ने तीन डीजे संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मेले में खेल प्रदर्शन के दौरान हुए हादसों, मारपीट की घटनाओं और पुलिस कार्रवाई के बाद से आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!