छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्य

सुभाष इन्टर कालेज बेदूपार में तहसील स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ 

सुभाष इन्टर कालेज बेदूपार में तहसील स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

संवाददाता कुशीनगर

फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी भारत समाचार यूपी बिहार मीडिया

शिक्षा के साथ साथ खेल प्रतिभा को निखारने के क्रम में सुभाष इंटर कॉलेज बेदूपार कुशीनगर के प्रांगण में गुरुवार को तहसील स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज हाटा,नेहरू इंटर कॉलेज सुकरौली व सुभाष इंटर कॉलेज बेदूपार के जूनियर व सीनियर खिलाड़ी छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में सुभाष इंटर कॉलेज बेदूपार की टीम विजेता व नेहरू इंटर कॉलेज सुकरौली की टीम उप विजेता रही ,वहीं सीनियर वर्ग में श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज हाटा विजेता व सुभाष इंटर कॉलेज बेदूपार की टीम उप विजेता रही।

उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष संजय कुमार पाण्डेय ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य रमेश चन्द त्रिपाठी व अध्यक्ष संजय कुमार पाण्डेय ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पूजन-अर्चन के पश्चात खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। राष्ट्रगान के साथ प्रारम्भ हुई प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज हाटा के प्रधानाचार्य नागेश पति त्रिपाठी,नेहरू इंटर कॉलेज सुकरौली के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार,किसान इंटर कॉलेज बेलवा बलुआ के प्रधानाचार्य सूर्य प्रकाश सिंह,श्री केदारनाथ इंटर कॉलेज झांगा के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ओझा उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार पाण्डेय ने विजेता टीम को प्रमाणपत्र निर्गत किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ. शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय ने किया जिसमें अभिषेक कुमार पाण्डेय,अभिनीत राय,केशव पांडेय,संजय गोंड,चंद्रशेखर राम,डॉ.विजय यादव,बद्रीनाथ गुप्त,प्रदीप मौर्य,शालिनी सक्सेना,रिया,प्रदीप चौबे,योगेंद्र सिंह आदि की भूमिका सराहनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!