क्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

22 वर्षीय संदीप यादव की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

 

संवाददाता कुशीनगर 

फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के अहिरौली थाना अन्तर्गत ग्राम सभा बरडीहा के एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पो स्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों के अनुसार शनिवार की देर रात बरडीहा निवासी संदीप यादव उम्र (22) भोजन के उपरांत घर से कुछ दूर स्थित मोबाइल टावर की तरफ गया था, कुछ समय के उपरांत मृतक संदीप के मोबाइल से उसके मित्र विशाल यादव के मोबाइल पर काल कर के बताया गया कि संदीप गांव के बाहर पुलिया के समीप घायल अवस्था में पड़ा है इसकी सूचना मिलते ही चाचा और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। जहां संदीप पुल के रेलिंग के पास गम्भीर अवस्था में पड़ा था। तथा उसका मोबाइल उसी के सीने पर मिला, परिजनों ने आनन फानन में उसे गोरखपुर मेडिकल कालेज ले गये जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों की लिखित सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी। जब कि मृतक के भाई का कुछ बर्ष पहले कैंसर से मौत हो चुकी है। पूरे परिवार के भरण पोषण की सभी जिम्मेदारी इसके कन्धे पर था। सतर्कता के तौर पर गांव में पुलिस गस्त कर रही हैं तथा जांच हेतु फोरेंसिक टीम भी घटना स्थल पर पहुंचकर नमूना ली है।

अहिरौली थानाध्यक्ष प्रविंद्र राय ने बताया कि पीएम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!