क्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

सलेमगढ़ के समाजसेवियों ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, राहत सामग्री लेकर हुए रवानासलेमगढ़ (कुशीनगर):

सलेमगढ़ के समाजसेवियों ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, राहत सामग्री लेकर हुए रवाना सलेमगढ़ (कुशीनगर):

रिपोर्टर अखिलेश कुमार द्विवेदी 9tv भारत समाचार यूपी बिहार मीडिया 

क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा और बाढ़ की विभीषिका से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सलेमगढ़ के प्रबुद्ध एवं जिम्मेदार नागरिक आगे आए हैं।

सलेमगढ़ (कुशीनगर) की ‘माँ दुर्गा शक्ति पीठ सेवा कमेटी’ के तत्वावधान में स्थानीय गणमान्य लोगों और समाजसेवियों की एक विशेष टीम गठित कर बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों के लिए रवाना हुई।
बाढ़ के कारण बेघर और परेशानियों से जूझ रहे प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से वाहन के माध्यम से आवश्यक सामग्री एवं खाद्य पदार्थ भेजे गए हैं।

कमेटी के सदस्यों का कहना है कि संकट की इस घड़ी में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा होना और उनकी हर संभव सहायता करना ही मानव सेवा का सच्चा धर्म है।
इस अवसर पर उपस्थित कमेटी के प्रबुद्ध जनों ने कहा कि जब-जब क्षेत्र में कोई विपदा आती है, तब-तब सलेमगढ़ के लोग एकजुट होकर सेवा भाव से कार्य करते हैं।

राहत दल बाढ़ प्रभावित गांवों और बस्तियों में जाकर व्यक्तिगत रूप से जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाएगा।
इस दौरान कमेटी के प्रमुख सदस्य, स्थानीय ग्रामीण और समाजसेवी उपस्थित रहे।

क्षेत्र के लोगों ने ‘माँ दुर्गा शक्ति पीठ सेवा कमेटी‘ के इस सराहनीय और मानवीय कार्य की काफी प्रशंसा की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!