छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

सर्विस लेन  सलेमगढ़ चौराहे पर लगा लंबा जाम सलेमगढ़ कुशीनगर गड्ढे में तब्दील 

सर्विस लेन  सलेमगढ़ चौराहे पर लगा लंबा जाम
सलेमगढ़ कुशीनगर गड्ढे में तब्दील 

एडिटर इन चिप अखिलेश कुमार द्विवेदी 9tv भारत समाचार यूपी बिहार मीडिया 

फोरलेन स्थित सलेमगढ़ चौराहे के समीप नवनिर्मित सर्विस लेन की बदहाल स्थिति सोमवार को एक बार फिर उजागर हो गई। दोपहर करीब 12:00  बजे सर्विस लेन में कई जगह गड्ढे में तब्दील गहरे गड्ढे में अनियंत्रित होकर एक ट्रक फंस गया। ट्रक के फंसते ही मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गया।
काफी मशक्कत के बाद ट्रक चालक ने दूसरे वाहन की मदद से  ट्रक को गड्ढे से बाहर निकाला। इसके बाद ही यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका। इस दौरान घंटों लगे जाम के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बारिश ने खोली नवनिर्मित सर्विस लेन के निर्माण कार्य की पोल:
स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल ही में हुई बारिश के बाद नवनिर्मित सर्विस लेन कई स्थानों पर धंसने लगी है और जगह-जगह खतरनाक गड्ढे बन गए हैं। भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण सड़क की स्थिति दिन-ब-दिन और दयनीय होती जा रही है।
ग्रामीणों और वाहन चालकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस सर्विस लेन की मरम्मत कराकर गड्ढों को दुरुस्त नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग व प्रशासन से अविलंब सड़क मरम्मत कराने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!