छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

ग्राम सभा सिधावट में श्री गंगाराम बाबा तांत्रिक जनकल्याण सेवा समिति के द्वारा डीह बाबा स्थापना संपन्न 

 

प्रधान प्रतिनिधि , कमेटी एवं समस्त ग्रामवासी के सहयोग से ग्राम सभा सिधावट में श्री गंगाराम बाबा तांत्रिक जनकल्याण सेवा समिति के द्वारा डीह बाबा स्थापना संपन्न 

संवाददाता कुशीनगर 

फिरोज अंसारी अश्क  9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

कुशीनगर जनपद के रामकोला विकासखंड के ग्राम सभा सिधावट में 90 वर्षों के बाद डीह बाबा स्थापना का कार्य श्री गंगाराम बाबा तांत्रिक जन कल्याण सेवा समिति गोरखपुर के द्वारा संपन्न हुआ। 

यह कार्यक्रम 30- 5-2026 से शुरू होकर 11- 6-2026 को विधिवत पूजा अर्चना के बाद संपन्न हुआ लगातार सुबह शाम 10 दिन पूजा अर्चना हुआ और एक 11वें दिन डीह बाबा और जाखिन माता की मूर्ति की स्थापना की गई।

ग्राम प्रधान अनीता यादव प्रतिनिधि सूर्यभान यादव की अगुवाई में कमेटी के मेंबरों एवं समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ इसके साथ बाबा गंगाराम के पास दूर दराज से महिलाएं वह पुरुष अपनी अपनी परेशानियों को दिखाने के लिए लगातार 10 दिनों तक आए और बाबा गंगा राम तांत्रिक ने सभी के परेशानी और समस्याओं का निदान किया और जिन्हें कोई बीमारी थी तो उन्हें डॉक्टर को दिखाने का सलाह दिए।

तमाम महिला पुरुष से पूछा गया तो सभी ने बताया कि बाबा द्वारा हमारी समस्या का निवारण किया गया और हम लोग खुश हैं काफी भीड़ का जमावड़ा लगता रहा बाबा गंगाराम तांत्रिक ने बताया कि श्री गंगाराम तांत्रिक सेवा समिति गोरखपुर के तहत संपूर्ण भारत में कार्य करते हैं यह समिति रजिस्टर्ड है हम लोग बाकायदा परिचय पत्र के साथ कहीं आते-जाते हैं ग्राम सभा सिधावट में भी हमारे समिति द्वारा कार्य संपन्न हुआ बाबा गंगाराम ने बताया कि नायब तहसीलदार और रामकोला थाना प्रभारी भी आए हुए थे और हमें सिक्योरिटी भी प्रदान की और हमसे मिलकर वह लोग भी संतुष्ट हुए बाबा गंगाराम तांत्रिक ने बताया कि हम अपने समिति के माध्यम से गरीबों और गरीब बेटियों के शादियों तथा गरीब छात्रों के पढ़ाई में भी बढ़ चढ़कर मदद करते हैं सिधावट में मेरे द्वारा जो डीह बाबा की स्थापना हुआ वह बाकायदा परमिशन के तहत हुआ कुछ लोगों द्वारा इस कार्यक्रम पर टिप्पणी किया गया वह अशोभनीय है। लोगों को गुमराह किया गया और भ्रम फैलाया गया जो सनातन धर्म के खिलाफ है सनातन धर्म के मान सम्मान और रीति रिवाज पर एक धब्बा है ऐसे लोगों से बचना चाहिए दूर रहना चाहिए जो सनातन को बदनाम करते हैं।

प्रधान प्रतिनिधि सूर्यभान यादव ने बताया कि हमारे समस्त ग्राम सभा के महिला पुरुष इस कार्यक्रम से खुश हैं। कमेटी के मेंबरों में अशोक यादव, सोनू मद्धेशिया, अजीत कुशवाहा, आत्मा मद्धेशिया ,अमरीश पांडे, आशीष पांडे, जालंधर पांडे, सत्यम कुशवाहा, संतोष कोटेदार ,हरेंद्र गुप्ता, सुरेश पांडे, जंत्री शर्मा ,राजेश यादव, प्रकाश सिंह, बबलू कनौजिया, रीना देवी, तारा देवी, किरण देवी आदि लोगों की गरिमामई उपस्थिति रही। ग्राम सभा सिधावट के बाड़ी टोला ,सिधावट खास, सिधावट छावनी, सिधावट धूस टोला के महिलाएं व पुरुष सभी मौजूद रहे। देश में शांति के लिए जयघोष हुआ।

आखिर में प्रधान प्रतिनिधि सूर्यभान यादव तथा कमेटी मेम्बरों ने बाबा गंगाराम व उनकी टीम को धन्यवाद दिया और आभार व्यक्त किया तथा पूरे ग्रामवासी ने बाबा का आदर व सम्मान के साथ विदाई किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!