क्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

कुशीनगर में आज राज्य स्तरीय भूकंप, रासायनिक व अग्नि सुरक्षा मॉक अभ्यास; चारों तहसीलों में तैयारियां पूरी

कुशीनगर में आज राज्य स्तरीय भूकंप, रासायनिक व अग्नि सुरक्षा मॉक अभ्यास; चारों तहसीलों में तैयारियां पूरी

एडिटर इन चिप अखिलेश कुमार द्विवेदी 9tv भारत समाचार यूपी बिहार मीडिया

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार कुशीनगर जिले की चारों तहसीलों—पडरौना, खड्डा, हाटा और तमकुहीराज—में 16 सितंबर 2026 को राज्य स्तरीय भूकंप, रासायनिक एवं अग्नि सुरक्षा मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया जा रहा है। इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदाओं के दौरान राहत, बचाव और विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय को परखना है।

चारों तहसीलों में अलग-अलग आपदा परिदृश्यों पर अभ्यास:

* पडरौना तहसील: बलकुछा स्थित नवोदय विद्यालय में भूकंप सुरक्षा, तमकुही रोड स्थित कार्यालय/गैस गोदाम में इंडस्ट्रियल केमिकल लीकेज तथा सीएचसी तमकुहीराज में फील्ड अस्पताल की स्थापना का मॉक अभ्यास किया जाएगा।

* तमकुहीराज तहसील: सलेमगढ़ स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के ऑन-साइट/ऑफ-साइट लीकेज का मॉक अभ्यास होगा।

* हाटा एवं खड्डा तहसील: स्थानीय स्तर पर अलग-अलग आपदा परिदृश्यों को ध्यान में रखते हुए मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी।

इस अभ्यास के दौरान पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और होमगार्ड सहित विभिन्न टीमें सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक पूरी तत्परता के साथ सक्रिय रहेंगी।

जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आम नागरिकों से अपील की है कि यह एक काल्पनिक अभ्यास (मॉक ड्रिल) है, इसलिए किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही घबराएं। आपातकालीन स्थिति या जानकारी के लिए कंट्रोल रूम के नंबर 05564-240590 या 1077 पर संपर्क किया जा स

कता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!