छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षामित्र सुकई सिंह को किया सम्मानित,

खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षामित्र सुकई सिंह को किया सम्मानित,

समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की हुई सराहना

एडिटर इन चीप अखिलेश कुमार द्विवेदी 9tv भारत समाचार यूपी बिहार मीडिया 

कुशीनगर: प्राथमिक विद्यालय भिसवा उर्फ विशुनपुर के समर्पित शिक्षामित्र श्री सुकई सिंह जी को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, स्नेह और कर्तव्यनिष्ठा के लिए खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) श्री प्रभात चंद राय जी द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर शिक्षा मित्र टीम कुशीनगर’ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उपस्थित रहकर श्री सुकई सिंह जी के योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

खंड शिक्षा अधिकारी ने उनकी कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिक्षकों के समर्पण से ही प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलती है।

‘शिक्षामित्र टीम कुशीनगर’ के महामंत्री गोविन्द यादव एवं पूरी टीम ने शिक्षामित्र श्री सुकई सिंह जी को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल और सफल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम के दौरान संगठन के कई अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!