बिहार

सम्राट चौधरी की शपथ से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान, ‘वो साथी नहीं शातिर है जो…’

Akhilesh Yadav News: बिहार में हुए सियासी बदलाव पर सपा चीफ अखिलेश यादव ने शायराना अंदाज में बीजेपी पर निशाना साधा है.

बिहार में हुए सियासी बदलाव पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है. बीजेपी नेता सम्राट चौधरी बुधवार (14 अप्रैल) को सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं. इस बीच सपा चीफ ने शायराना अंदाज में बिना नाम लिए बीजेपी पर निशाना साधा है.

अपने एक्स पोस्ट में अखिलेश यादव ने लिखा, “वो साथी नहीं शातिर है जो आपको छोटा बना दे. जिसके हक़दार हैं उससे नीचे की शपथ दिला दे.”

बिहार में पहली बार बीजेपी का सीएम

बता दें कि बुधवार सुबह 11 बजे के करीब सम्राट चौधरी बिहार के सीएम पद की शपथ लेंगे. पहली बार बीजेपी का बिहार में सीएम बनेगा. बिहार में बीजेपी ने कोई सरप्राइज नहीं दिया और सम्राट चौधरी को ही सत्ता की कमान सौंप दी. पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया और इसके बाद एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में नेता चुने गए.

सम्राट चौधरी का सियासी सफर

  • सम्राट चौधरी ने साल 2017 में बीजेपी का दामन थामा
  • इससे पहले वह एक दशक से अधिक समय तक आरजेडी में रहे
  • करीब दो साल तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जेडीयू में भी रहे
  • सम्राट चौधरी, पूर्व सैनिक से राजनेता बने शकुनी चौधरी के बेटे हैं
  • शकुनी चौधरी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस से की थी
  • बाद में शकुनी चौधरी लालू यादव और नीतीश कुमार के साथ जुड़े रहे
  • सम्राट चौधरी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत राबड़ी देवी के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री के रूप में की
  • 2014 में सम्राट चौधरी आरजेडी के एक बागी धड़े के साथ जेडीयू में शामिल हो गए
  • तीन साल बाद जेडीयू छोड़कर बीजेपी का रुख किया
  • बीजेपी में कोइरी समुदाय के प्रमुख नेता के रूप में पहचान मिली
  • बीजेपी की राज्य इकाई का उपाध्यक्ष बनाया गया
  • विधान परिषद का सदस्य बनाया गया
  • 2020 के विधानसभा चुनावों के बाद बनी सरकार में कैबिनेट में जगह मिली
  • मार्च 2023 में बिहार बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया
  • 2025 के विधानसभा चुनाव के बाद बिहार के गृहमंत्री बने

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!