छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

स्वतंत्र पत्रकार समिति उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

स्वतंत्र पत्रकार समिति उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

संगठन विस्तार, पत्रकार सुरक्षा एवं सामाजिक दायित्वों पर हुई विस्तृत चर्चा

संवाददाता कुशीनगर
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

रामकोला 05 जुलाई 2026 दिन रविवार को
स्वतंत्र पत्रकार समिति उत्तर प्रदेश की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को रामकोला स्थित यूपी न्यूज मीडिया कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुख सागर प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में संगठन के विभिन्न राष्ट्रीय, प्रदेश एवं स्थानीय पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथियों ने सहभागिता की। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाना, पत्रकारों के हितों की रक्षा करना तथा समाज के प्रति पत्रकारों की जिम्मेदारियों पर व्यापक विचार-विमर्श करना रहा।
बैठक की शुरुआत सभी उपस्थित पत्रकार साथियों के परिचय से हुई। इसके पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष सुख सागर प्रसाद शर्मा ने संगठन की वर्तमान गतिविधियों एवं भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं। ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा करना संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बैठक में संगठन के विस्तार पर विशेष चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक निष्पक्ष एवं सक्रिय पत्रकारों को संगठन से जोड़ा जा सके। साथ ही नए सदस्यों के पंजीकरण, संगठनात्मक अनुशासन तथा सदस्यता अभियान को तेज करने का भी निर्णय लिया गया।
पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी सक्रिय सदस्यों का बीमा कराए जाने के प्रस्ताव पर गंभीर चर्चा हुई। उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार अक्सर विषम परिस्थितियों में कार्य करते हैं, इसलिए उनके लिए बीमा जैसी सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है। इस दिशा में शीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।
बैठक में पत्रकारों के अधिकार एवं सीमाओं पर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारों को अपने अधिकारों की जानकारी होने के साथ-साथ पत्रकारिता की मर्यादा, निष्पक्षता, सत्यता एवं संवैधानिक दायित्वों का भी पूर्ण पालन करना चाहिए। पत्रकारिता का उद्देश्य समाज को सही एवं तथ्यपरक जानकारी उपलब्ध कराना है, न कि किसी प्रकार के दबाव या व्यक्तिगत स्वार्थ के तहत कार्य करना।
इसके अतिरिक्त पत्रकारों द्वारा किए जाने वाले सामाजिक कार्यों पर भी चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि संगठन समय-समय पर स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, शिक्षा जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण तथा अन्य जनहित के कार्यक्रम आयोजित करेगा, जिससे पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का भी प्रभावी निर्वहन हो सके।
बैठक में उपस्थित सभी पत्रकारों एवं पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकारों के सम्मान की रक्षा करने तथा निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष सुख सागर प्रसाद शर्मा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल विश्वकर्मा, राष्ट्रीय सचिव शहाबुद्दीन अली, राष्ट्रीय महासचिव छोटेलाल भारती, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रवि यादव, राष्ट्रीय सह उपाध्यक्ष सिरजेस यादव, राष्ट्रीय प्रचार-प्रसार मंत्री दीनदयाल पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण कुमार शर्मा, कप्तानगंज तहसील अध्यक्ष फिरोज अंसारी ‘अश्क’, अशोक सिंह पटेल, दिवाकर द्विवेदी, जिला प्रभारी मुहम्मद नईम, अजीत कुमार, हरेंद्र कुमार गुप्ता, प्रेम चंद्र खरवार, मुन्ना मिश्रा (संपादक, धरम समदा टाइम्स), आदित्य पाण्डेय, मुकेश कुशवाहा, श्री कृष्ण शर्मा, सर्वेश चौहान, आकाश प्रजापति, अब्दुल कलाम, कप्तानगंज तहसील उपाध्यक्ष फरियाद अली, रजवंत विश्वकर्मा (यूपी न्यूज मीडिया) तथा जावेद आलम सहित अनेक पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
बैठक का समापन संगठन की एकता, निष्पक्ष पत्रकारिता, पत्रकार सुरक्षा तथा समाज सेवा के संकल्प के साथ किया गया। उपस्थित सभी पत्रकारों ने संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने एवं पत्रकार हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!