क्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

सिद्धार्थनगर: नरही बुजुर्ग में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु ।

सिद्धार्थनगर: नरही बुजुर्ग में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु ।

एडिटर इन चीप अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

सूर्यमणि दुबे  पत्नी मीरा देवी। नरही सिद्धार्थनगर

**सिद्धार्थनगर (मिठवल):* विकास टीवीखंड मिठवल के ग्राम नरही बुजुर्ग में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन बड़े ही भक्तिमय वातावरण में संपन्न हो रहा है।

कथा के दौरान प्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य पंडित बृजेंद्र कुमार शास्त्री ने श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत महापुराण का मर्म समझाते हुए भक्ति रस से सराबोर कर दिया।

**मोक्ष का सहज साधन है भागवत कथा**

कथा व्यास आचार्य पंडित बृजेंद्र कुमार शास्त्री ने अपने प्रवचनों में कहा कि श्रीमद् भागवत कथा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समस्त सुखों की खान और मोक्ष प्राप्ति का सर्वोत्तम एवं सहज मार्ग है। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण के दिव्य जन्मोत्सव, उनके विभिन्न अवतारों, कर्म के सिद्धांत और मोक्ष के गूढ़ रहस्यों का अत्यंत रोचक वर्णन किया।

आचार्य ने कहा कि कथा श्रवण से मनुष्य के जीवन में सकारात्मकता आती है और उसे आत्मिक शांति प्राप्त होती है।

**मुख्य यजमानों ने की विधिवत पूजा**

इस पावन कथा के मुख्य यजमान सूर्यमणि दुबे और उनकी धर्मपत्नी मीरा देवी रहे। 

उन्होंने पूरी निष्ठा और श्रद्धा के साथ कथा का श्रवण किया। यजमान दंपत्ति ने अपने अनुभव साझा करते हुएकहा कि कथा के प्रत्येक  प्रसंग ने उनके हृदय को छू लिया है और उन्हें अलौकिक आनंद एवं मानसिक शांति की अनुभूति हो रही है।

श्रद्धालुओं की रही भारी उपस्थिति*

सात दिनों तक चले इस भक्तिमय आयोजन में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का रसपान किया।मुख्य रूप से सूर्यमणि   दुबे, , शिवानी दुबे लक्की दुबे बबलू दुबे डब्लू दुबे सोनू दुबे अंशु दुबे मुन्ना दुबे  रिंटू दुबे पिंटू दुबे रिंटू दुबे और आदर्श दुबे सहित कई गणमान्य लोग और ग्रामीण इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

*गुरुवार को पूर्णाहूति के साथ समापन*

आयोजन समिति ने जानकारी दी कि सात दिवसीय इस पावन भागवत कथा का समापन आगामी गुरुवार को भव्य हवन-पूजन और पूर्णाहूति के साथ होगा। इस अवसर पर क्षेत्र में भक्ति का विशेष वातावरण रहेगा और प्रसादऔर भंडारे के साथ कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!