क्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति की बैठक संपन्न, आरके भट्ट महामंत्री और संजय चाणक्य उपाध्यक्ष निर्वाचित

मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति की बैठक संपन्न, आरके भट्ट महामंत्री और संजय चाणक्य उपाध्यक्ष निर्वाचित

 

पत्रकार हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित, संगठन ने सम्मान और अधिकारों की लड़ाई जारी रखने का लिया संकल्प

संवाददाता कुशीनगर

फिरोज अंसारी अश्क  9tv Bharat samachar UP Bihar media

पडरौना नगर स्थित एक होटल में मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति कुशीनगर की बैठक संगठन के अध्यक्ष एसएन शुक्ला की अध्यक्षता में तथा संरक्षक ओमप्रकाश द्विवेदी एवं प्रभुनाथ गुप्त के संरक्षण में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, पत्रकार हितों और आगामी कार्ययोजना को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में संगठन के कोषाध्यक्ष कृष्ण मोहन पांडे ने पूर्व महामंत्री की निष्क्रियता को देखते हुए उपाध्यक्ष आरके भट्ट को महामंत्री का दायित्व सौंपने का प्रस्ताव रखा, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया। वहीं, संगठन के रिक्त उपाध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पत्रकार संजय चाणक्य को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया।

बैठक में संगठन के लोगो के डिजाइन को भी अनुमोदन प्रदान किया गया। संगठन के लिए स्थायी कार्यालय की व्यवस्था को लेकर संगठन मंत्री हेमंत चौरसिया द्वारा प्रस्ताव रखा गया, जिसकी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई। साथ ही प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को संगठन की मासिक बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए अध्यक्ष एसएन शुक्ला ने जनपद की स्थाई समिति में संगठन के प्रतिनिधि को नामित करने तथा पत्रकार उत्पीड़न से संबंधित मामलों के समाधान के लिए सूचना निदेशक उत्तर प्रदेश एवं जिला प्रशासन के साथ त्रैमासिक बैठक कराने के लिए पत्राचार करने का प्रस्ताव रखा, जिसे मंजूरी दी गई।

बैठक में सहायक निदेशक / जिला सूचना अधिकारी कुशीनगर से जुड़े पत्रकारों के साथ व्यवहार के मुद्दे को भी उठाया गया। इस संबंध में मुख्यमंत्री एवं सूचना निदेशक को पत्र भेजने का निर्णय लिया गया।

अध्यक्ष एसएन शुक्ला ने कहा कि पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और हितों की रक्षा के लिए संगठन निरंतर संघर्ष करता रहेगा और किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर ओमप्रकाश द्विवेदी, प्रभुनाथ गुप्त, आरके भट्ट, हेमंत चौरसिया, संजय चाणक्य, शैलेश उपाध्याय, राजेश दुबे राजू, संतोष सिंह, अभय मिश्रा, अजय कुमार मिश्रा, अनिल कुमार पांडेय, अशोक कुमार शुक्ला, कृष्ण मोहन दीक्षित, कृष्ण मोहन पांडेय, राज सिंह सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!