गोपालगंज में घायल युवक की 14 दिनों बाद मौत, NH-27 पर बवाल, 5 किमी दूर तक गाड़ियों की लाइन

गोपालगंज जिले में एक युवक की मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा.
आक्रोशित लोगों ने एनएच-27 पर जमकर बवाल काटा और सड़क जाम कर दिया. 5 किलोमीटर दूर तक गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई.
संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
इस दौरान उन्होंने आगजनी भी गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना इलाके के बलथरी गांव में 10 अप्रैल को हुए चाकू बाजी में गंभीर रूप से घायल युवक नितिन कुमार की मौत हो गई.
गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में 14 दिनों तक चले इलाज के बाद मौत की खबर मिलते ही लोगों का आक्रोश फूट पड़ा.
गुस्साए लोगों ने की यह मांग
आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार की सुबह बलथरी चेक पोस्ट के पास एनएच-27 को जाम कर आगजनी किया. घंटों हाईवे जाम रहा. लगभग 5 किलोमीटर तक लंबी गाड़ियों की लाइन लग गई. आक्रोशित लोग हमलावरों की गिरफ्तारी करने और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे.।
क्या है पूरा मामला?
पूरी घटना के बारे में बताया गया कि 10 अप्रैल को आपसी विवाद को लेकर नितिन कुमार पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया था. जिससे नितिन बुरी तरह से घायल हो गया. घायल युवक का पहले गोपालगंज में ही प्राथमिक उपचार किया गया. लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देख डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया. करीब 14 दिनों तक उसका इलाज जारी रहा. लेकिन गुरुवार की शाम ही उसने दम तोड़ दिया.
इसके बाद नितिन कुमार के शव को गोपालगंज लाया गया, जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. एनएच-27 को गुस्साए लोगों ने जाम कर दिया. इतना ही नहीं, आगजनी भी की गई और प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए गए.
परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप
मृतक के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि इतने दिन बीत जाने के बावजूद आरोपी को ढूंढ नहीं पाई है. ।




