क्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

पालघर: राजमार्ग पर सड़क हादसे में १३ की मौत,१७घाय

मृतकों के परिजनों को ५ लाख रुपये की मदद और घायलों का होगा मुफ्त इलाज: गणेश नाईक।
प्रशासनिक अमला के साथ पालक मंत्री और सांसद ने किया दौरा।

ओमप्रकाश द्विवेदी 9tv भारत समाचार यूपी बिहार मीडिया

पालघर(महाराष्ट्र)। यहां मुंबई -अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार,१८ मई को सायं ४.००बजे के आसपास धानीवरी गांव इलाके में गेटीपाडा के पास सड़क हादसे में टैंपो और ट्रेलर के बीच टक्कर के बाद टैंपो में सवार १३ लोगों की मौत हो गई और तकरीबन १७ जनों के घायल होने की खबर है।
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन फौरन हरक़त में आ गया और राहत बचाव के लिए पुरा अमला जुट गया।
मिल रही जानकारी के मुताबिक सगाई उत्सव में शामिल होने जा रहे ३०-४० लोग एक आयशर टैंपो क्रमांक एमएच ४८/डीसी-७४७४ पर सवार होकर मुंबई – गुजरात लेन पर गलत दिशा से यात्रा कर रहे थे। वहीं उस लेन पर सामने से आ रहा ट्रेलर क्रमांक एनएल ०१/एसी ९११८ दुर्घटना स्थल पर पंहुचते -पंहुचते नियंत्रण खो बैठा और ट्रेलर पर लदे कंटेनर बॉक्स टैंपो के बांये हिस्से से जबर्दस्त टकरा गई।
घायलों का इलाज डहाणू के वेदांता अस्पताल और कासा उप जिला अस्पताल में चल रहा है।

मृतकों की सूची:
दुर्घटना में सुरेश रत्ना लाखात,पांडु गणपत लाखात,कालू गोविंद लाखात, सुनील अर्जुन दांडेकर,चिमा गोविंद कुरहाडा, नमिता विठ्ठल दांडेकर,सरिका संतोष लाखात,आयुष सिताराम लाखात,सागर नामदेव शेंडे, वंदना शिवराम वलवी,सालोनी शिवराम वलवी,अजय अहाडी और रियांशी संतोष लाखात की असमय मृत्यु हो गई।

मौके पर पहुंचे पालक मंत्री और सांसद:
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही राज्य कैबिनेट के वन मंत्री व पालघर जिले के पालक मंत्री गणेश नाईक व सांसद डॉ हेमंत वि सावरा ने दुर्घटना स्थल और घायलों का उपचार की जानकारी लेने के लिए अस्पतालों का दौरा किया।पालक मंत्री ने आश्वस्त किया है कि घायलों की समुचित इलाज की जिम्मेदारी सरकार लेगी,और हादसे में मारे गये लोगों के प्रत्येक परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से ५-५ लाख रुपये की आर्थिक मदद की जायेगी। नाईक ने घायलों से बातचीत करने के बाद चिकित्सकों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा देने का निर्देश भी दिया।
इस मौके पर जिला परिषद के सीईओ मनोज रानडे, पुलिस अधिक्षक यतिश देशमुख, जिला शल्य चिकित्सक डॉ रामदास मराड और तमाम वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

मृतकों का किया गया अंतिम संस्कार:
हादसे के शिकार सभी मृतकों का सामुहिक रुप से अंतिम संस्कार मंगलवार,१९ मई को उनके पैतृक गांव में राज्य के आदिवासी विकास मंत्री डॉ अशोक वुईके और अन्य जनप्रतिनिधियों समेत जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के उपस्थिति में कर दिया गया। सांत्वना देते हुए आदिवासी विकास मंत्री ने कहा कि हादसे के शिकार सभी भाईयों के पीछे राज्य सरकार खड़ी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!