शिखा कुशवाहा ने इंटरमीडिएट में लहराया परचम, क्षेत्र का नाम किया रोशन

संवाददाता कुशीनगर
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
कुशीनगर के महेशपुर
चिल्ड्रन पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज, तुर्कपट्टी की छात्रा शिखा कुशवाहा ने उत्तर प्रदेश
माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा में 83.6% अंक प्राप्त कर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है।
शिखा की इस सफलता से पूरे ग्राम महेशपुर और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
प्रतिभा की धनी हैं शिखा
शिखा ने अपनी सफलता के क्रम को बरकरार रखा है। इससे पूर्व हाईस्कूल की परीक्षा में भी उन्होंने 93% अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। शिखा अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन और माता-पिता के कठिन परिश्रम को देती हैं।
गौरवान्वित हुआ परिवार और गाँव
शिखा के पिता वकील कुशवाहा (उर्फ आकाश महेशपुरी), जो प्राथमिक विद्यालय महेशपुर में शिक्षामित्र होने के साथ-साथ जनपद के सुप्रसिद्ध कवि भी हैं, ने अपनी बेटी की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि शिखा शुरू से ही पढ़ाई में काफी गंभीर रही है। शिखा की माता पूनम देवी (गृहिणी) ने भी बेटी की इस कामयाबी पर प्रसन्नता जाहिर की है।
ग्रामीणों का कहना है कि शिखा ने अपनी इस उपलब्धि से न केवल अपने विद्यालय, बल्कि पूरे गांव और जनपद का नाम रोशन किया है। शिखा की इस कामयाबी पर स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।




