रामपुर बगहा कुटी पर शतचंडी महायज्ञ में कथा सुनने को उमड़ी भीड़

उपेंद्र दास महाराज जी द्वारा प्रवचन सुन भक्तगण हुए भाव विभोर
संवाददाता कुशीनगर
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी स
माचार भारत UP बिहार MEDIA
जनपद कुशीनगर के विकासखंड रामकोला के रामपुर बगहा कुटी पर भव्य शतचंडी महायज्ञ हो रहा है जिसमें भक्तगण काफी संख्या में इकट्ठा हो रहे हैं और उपेंद्र दास महाराज जी द्वारा प्रवचन का रसपान कर रहे हैं।
बताते चले की 17- 4-2026 से यह शतचंडी महायज्ञ शुरू है और 25- 4-2026 को पूर्णाहुती एवं भंडारे का आयोजन होगा इस शतचंडी महायज्ञ में उपेंद्र दास महाराज द्वारा प्रवचन दिन के 12:00 से शाम 4:00 बजे तक हो रहा है और इसके साथ ही प्रतिदिन रात में 8:00 बजे से रात्रि 2:00 बजे तक रामलीला भी हो रहा है।
प्रवचन और रामलीला को सुनने देखने के लिए काफी भीड़ जमा हो रही है जो देखने के लायक है उपेंद्र दास महाराज का प्रवचन सुन भक्तगण अपने आप को भाग्यशाली मान रहे हैं किबनाया है कि एक-एक प्रसंग को उपेंद्र दास महाराज जी जब सुनाते हैं तो माहौल भक्ति मय हो जा रहा है और जयकारे से पूरा पंडाल गूंज उठता है।
उपेंद्र दास महाराज अपने प्रवचन में अच्छे कर्म और अच्छे व्यवहार को जीवन में उतरने पर जोर देते हैं जिससे मनुष्य का जीवन सफल हो जाए। बुराई से बचना और भाईचारगी का संदेश भी उनके प्रवचन में सुनने को मिलता है।
रामपुर बगहा कुटी के महंत प्रद्युम्न दास हैं।शतचंडी महायज्ञ का कार्यभार संभाले रणजीत सिंह कप्तानगंज ,पूर्व प्रधान विजय दास, शैलेश दास, ओमपाल दास, राकेश दास, दुर्गेश दास, सुभाष दास, विनीत दास ,रिंकू दास ,विनय दास ,कन्हैया दास, दीपू दास ,घनश्याम दास आदि लोग हैं। सभी लोगों ने भक्तों से अपील किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में भक्तगण उपस्थित होकर प्रवचन और रामलीला का लाभ उठावें।




