क्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

विशाप इंटरनेशनल एकेडमी खड्डा कुशीनगर की छात्रा उज्मा अंसारी ने जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया 

 

गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर

संवाददाता कुशीनगर 

फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

जनपद कुशीनगर के खड़ा बंजारी पट्टी सिसवा मनिराज की रहने वाली उज्मा अंसारी पुत्री तफज्जुल हुसैन ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से इंटरमीडिएट में 91.8 परसेंट अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान पाया है। 

उजमा अंसारी पुत्री तफज्जुल हुसैन ग्राम बंजारी पट्टी सिसवा मनिराज खड्डा कुशीनगर की अस्थाई निवासी है पिता तफज्जुल हुसैन सऊदी में रहते हैं और माता रेहाना खातून गृहिणी हैं उज्मा अंसारी विशाप इंटरनेशनल एकेडमी खड्डा कुशीनगर की छात्रा है जो कक्षा 10 में 91.16 % अंक प्राप्त की थी और इस वर्ष कक्षा 12 में 91. 8% पाकर कुशीनगर जिले में दूसरा स्थान लाया है।

उज्मा अंसारी ने अपनी मेघा का लोहा मनवाया है उज्मा अंसारी की इस सफलता से पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है उज्मा अंसारी ने अपनी सफलता को बरकरार रखा है उज्मा अंसारी इस सफलता का श्रेय अपने गुरूजन के मार्गदर्शन और अपने माता-पिता के सहयोग को देती है। उज्मा अंसारी के इस सफलता से पूरा परिवार गौरवान्वित हैं और गांव के लोग रिश्तेदार खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।

आज के दौर में बेटियां हर क्षेत्र में अपने काबिलियत का झंडा गाड़ रहीं हैं। अपने माता-पिता का सर ऊंचा कर रहीं हैं उज्मा अंसारी की मां ने बताया कि हमारी बेटी किसी बेटे से कम नहीं है हम इसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। उज्मा अंसारी के दादा रफुद्दीन अंसारी, चाचा रहमत अली ,चाचा रब्बुल पूर्व प्रधान, चाचा आलमीन अंसारी,भाई जफर अंसारी, चचेरा भाई आजाद अंसारी, उमर जैद, गोल्डन, अशरफ, चाची मुफीदुन निशा सभी ने उज्मा अंसारी को दिल से दुआ दे रहे हैं और उज्मा के भविष्य के लिए भी दुआ कर रहे हैं कि आगे चलकर उज्मा अंसारी प्रदेश तथा देश स्तर पर नाम रोशन करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!