सर्पदंश से 12 वर्षीय मासूम पीयूष की मौत, परिजनों में चीख-पुकार, गांव में पसरा सन्नाटा

सर्पदंश से 12 वर्षीय मासूम पीयूष की मौत, परिजनों में चीख-पुकार, गांव में पसरा सन्नाटा
कुशीनगर (सेवरही/सलेमगढ़):
एडिटर इन चिप अखिलेश कुमार द्विवेदी 9tv समाचार भारत यूपी बिहार मीडिया
विकास खंड सेवरही क्षेत्र के ग्राम पधारवा (पांडे टोला) में सोमवार की रात्रि एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां सो रहे एक 12 वर्षीय बालक की सांप के काटने (सर्पदंश) से असमय मौत हो गई। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, पांडे टोला निवासी अरुण कुमार मिश्रा उर्फ गुड्डू का 12 वर्षीय पुत्र पीयूष मिश्रा सोमवार की रात अपने परिजनों—माता और भाई-बहनों—के साथ घर में जमीन पर बिस्तर लगाकर सो रहा था। आधी रात लगभग 12 बजे किसी विषैले सांप ने उसके पैर में डस लिया। सर्पदंश के तुरंत बाद बालक के पैर में तेज दर्द शुरू हुआ और
उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।
आनन-फानन में परिजन बच्चे के इलाज और बचाव के प्रयास में जुट गए, लेकिन विष का असर अधिक होने के कारण मासूम की जान नहीं बचाई जा सकी। हंसते-खेलते बच्चे की अचानक हुई इस असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद से पधारवा गांव का माहौल गमगीन बना हुआ है।




