छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे लोग, रात को हो रही कटौती

लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे लोग, रात को हो रही कटौती

एडिटर इन चीप अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

भीषण गर्मी के बीच कई वार्डों में बिजली आपूर्ति ठप होने और फॉल्ट ठीक न होने से नाराज लोगों ने रविवार रात स्थानीय बिजलीघर पर पहुंचकर हंगामा किया।

आरोप है कि फॉल्ट ठीक करने के लिए आउटसोर्सिंग लाइनमैन ने रुपये की मांग की, इससे लोगों का आक्रोश बढ़ गया।पुलिस ने नौ लोगों को हिरासत में ले लिया।

सोमवार को उनका शांतिभंग में पुलिस ने चालान कर दिया। उपभोक्ताओं से रुपये मांगने के आरोपी आउटसोर्सिंग लाइनमैन को कार्यमुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

वार्ड नंबर दो हरिहरपुर समेत तीन वार्डों की बिजली आपूर्ति रविवार को सुबह से फॉल्ट की वजह से ठप थी।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि फॉल्ट ठीक कराने के लिए वार्डवासियों ने चंदा जुटाकर बिजलीघर पर तैनात एक आउटसोर्सिंग पर तैनात लाइनमैन को रुपये दिए थे।

इसके बाद लाइनमैन मौके पर पहुंचा और फॉल्ट ठीक होने की बात कहकर वापस लौट गया। हालांकि बिजली आपूर्ति शुरू होने के बाद भी प्रभावित वार्डों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।

इसके बाद लोगों ने लाइनमैन से दोबारा मोबाइल पर बात कर फाल्ट ठीक करने को कहा। आरोप है कि कई बार संपर्क करने के बावजूद वह मौके पर नहीं पहुंचा और दोबारा जाने के लिए फिर रुपये मांगने लगा। इससे लोगों का गुस्सा बढ़ गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!