ग्राम पंचायत बगहा खुर्द में लगातार चोरियों से दहशत

पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
संवाददाता कुशीनगर
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बगहा खुर्द में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल बना दिया है।अभी एक चोरी की घटना का पर्दाफाश नहीं हुआ कि फिर से दूसरी बार चोरी की घटना हो गई। बीती रात एक बार फिर बदमाशों ने कई घरों को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। लगातार हो रही वारदातों से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात लगभग 12 बजे बदमाश राम प्रसाद यादव के घर में घुस गए। बताया जा रहा है कि 14 मई को उनके घर शादी समारोह था, जिसके चलते परिवार के सभी सदस्य थके होने के कारण गहरी नींद में सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर कीमती सामान और नगदी चोरी कर ली। चोरी के बाद कुछ सामान घर से बाहर बगीचे में बिखरा हुआ पाया गया।
साथ ही, शारदा भारती के घर भी लगभग पांच हजार रुपये की चोरी हुई है। लगातार हो रही इन घटनाओं ने गांव में दहशत फैला दी है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यशै
ली पर सवाल उठाए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो लोग कब तक हम के माहौल में रहेंगे।
शासन प्रशासन से कहना है कि जल्द से जल्द चोरों पर शिकंजा कहें और उन्हें जेल के सलाखों डालें ताकि लोग अपने को सुरक्षित महसूस करें।




