छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

ओमप्रकाश कुशवाहा 11 हजार वोल्ट बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल

 

संवाददाता कुशीनगर 

फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़हरा बाबू पासी टोला में शनिवार को करीब 11 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार धनंजय पुत्र ओमप्रकाश कुशवाहा (19 वर्ष) घर की छत पर शौचालय निर्माण कार्य करा रहा था। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया, जिससे वह तार में चिपक गया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए बांस की मदद से युवक को बिजली के तार से अलग किया। नीचे गिरने के दौरान उसके सिर में सरिया भी धंस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पडरौना लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने घरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइनों को हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!