छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

एस आर चिल्ड्रेन्स एकेडमी लक्ष्मीगंज में फ्री नेत्र शिविर का आयोजन हुआ

एस आर चिल्ड्रेन्स एकेडमी लक्ष्मीगंज में फ्री नेत्र शिविर का आयोजन हुआ

श्री बालाजी आई केयर रामकोला के तत्वाधान में 

संवाददाता कुशीनगर 

फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी भारत समाचार यूपी बिहार मीडिया 

रामकोला विकासखंड के लक्ष्मीगंज बाजार स्थित एस आर चिल्ड्रेन्स एकेडमी में श्री बालाजी आई केयर रामकोला के तत्वाधान में फ्री नेत्र शिविर का आयोजन किया गया।

एस आर चिल्ड्रेन्स एकेडमी के मैनेजर दिग्विजय नाथ वर्मा मैनेजर के साथ साथ एक पत्रकार भी हैं और इसके साथ ही समाजसेवी भी है दिग्विजय नाथ वर्मा समाज के प्रति अच्छी सोच रखते हैं इसी वजह से वह अक्सर कुछ ना कुछ गरीब असहाय मजदूर तथा स्कूल के छात्राओं के लिए सेवा करते रहते हैं समाज सेवा के उद्देश्य से अपने विद्यालय चिल्ड्रेन्स एकेडमी लक्ष्मीगंज में फ्री नेत्र शिविर का आयोजन कराये जिसमें 25 से ज्यादा मरीजों की आंखों की जांच हुई ।जांच कर रहे डॉक्टर मिलिंद शर्मा ने बताया कि बच्चों की आंखों की जांच की गई और मोबाइल ना देखने की सलाह दी गई उन्होंने बताया कि असहाय और गरीब की आंखों की जांच की गई और उन्हें रियायत दर पर दवा और चश्मा भी दिया गया । शिविर के मैनेजर अनवर अंसारी ने बताया कि हमारा उद्देश्य गरीब असहाय मजदूर लोगों के आंखों का इलाज करना है इस दौरान दवा वितरक प्रिया सिंह ने बताया कि मरीज को समय-समय पर दवा का सेवन करना चाहिए और चश्मा बराबर लगाना चाहिए तथा समय-समय पर आंखों का जांच कर लेना चाहिए ताकि आगे चलकर आंखों में कोई परेशानी न होने पाए।

शिविर में विद्यालय के बच्चों के भी आंखों की जांच की गई तथा उन्हें उचित सलाह दी गई आंखों के जांच के लिए लाला छपरा, देवरिया बाबू सपहा ,भटवलिया, लक्ष्मीगंज आदि गांव से लोग आए हुए थे राम अवध, बिजली, राजकुमार, रामवृक्ष, राज किशोर ,कमल आदि लोग मौजूद थे साथ ही विद्यालय के बच्चे भी मौजूद रहे। विद्यालय के मैनेजर दिग्विजय नाथ वर्मा ने बताया कि ऐसे आयोजन आगे भी होते रहेंगे जिससे लोगों को सहयोग होता रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!