भाजपा सरकार किसान विरोधी

10 सितंबर किसान शहीद दिवस पर रामकोला चलें– राधेश्याम सिंह
भाजपा सरकार किसान विरोधी 
संवाददाता कुशीनगर
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी भारत समाचार यूपी बिहार मीडिया
रामकोला विकासखंड के देवरिया बाबू गांव में किसान शहीद दिवस को लेकर बड़े पैमाने पर सभा हुई जिसमें पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह मुख्य अतिथि रहे।
अपने पैतृक गांव देवरिया बाबू में 10 सितंबर किसान शहीद दिवस पर रामकोला चलें का आह्वान राधेश्याम सिंह ने किया। राधेश्याम सिंह ने उस घटना यानी रामकोला कांड का जिक्र करते हुए कहा कि पड़ोही हरिजन और जमींदार मियां फिर कोई दूसरा नहीं हो सकता रामकोला कांड की सच्चाई जब राधेश्याम सिंह अपनी जुबानी बताए तो लोग भावुक हो गए जो भी लोग रामकोला कांड को अपनी आंखों से देखे होंगे उन्हें कभी भी वह काला दिन नहीं भूलेगा जिस दिन पड़ोही हरिजन और जमींदार मियां शहीद हो गए तब से लेकर आज तक प्रत्येक वर्ष किसान शहीद दिवस राधेश्याम सिंह 10 सितंबर को मनाते आ रहे हैं और आगे भी मनाते रहेंगे।
इस समय की मौजूदा भाजपा सरकार पर हमला करते हुए पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा भाजपा सरकार किसान विरोधी है आज देखिए खाने पीने से लेकर गैस डीजल पेट्रोल की कीमतों में आग लगी हुई है लेकिन सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है भाजपा के नेताओं को सिर्फ कुर्सी चाहिए तमाम सरकारी विद्यालय बंद हो गए इस सरकार में छात्र जब तैयारी करके परीक्षा देते हैं तो पेपर लीक हो जाता है भाजपा की सरकार छात्रों के कैरियर को बर्बाद कर रही है जब छात्र नौकरी की बात करते हैं तो उन्हें पुलिस की लाठियां से पिटवाया जाता है यही हाल किसानों के साथ भी होता है किसानों पर भी लाठियां बरसाई जाती है भाजपा की बेशर्म सरकार शिक्षा नौकरी महंगाई पानी डीजल पेट्रोल गैस पर बात नहीं करती। भाजपा सरकार लोगों के जिंदगी और छात्रों की भविष्य से खेलती है आने वाले चुनाव में आम जनमानत से राधेश्याम सिंह ने कहा कि सभी लोग जाग जाइए और यह तय कर लीजिए कि भाजपा सरकार को आने वाले चुनाव में उखाड़ कर फेंक देना है।
इसके साथ ही राधेश्याम सिंह ने 10 सितंबर को रामकोला चलें का आह्वान किया उन्होंने कहा कि इस बार किसान शहीद दिवस ऐतिहासिक किसान शहीद दिवस होगा सभी लोगों को मिल जुलकर एक साथ इतनी भारी संख्या में आना है कि देवरिया बाबू गांव का नाम सबसे ऊपर है और सबसे ऊपर रहे। जिले के हर कोने से लोग आएंगे इस किसान शहीद दिवस पर शिवपाल यादव के लड़के अजीत यादव का आगमन हो रहा है साथ ही जिले से लेकर मंडल तक के समाजवादी पार्टी के नेता गण कार्यकर्ता गण का आगमन होगा।
देवरिया बाबू गांव के सभा में काफी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और भीड़ देखने को मिली सभी लोगों ने राधेश्याम सिंह को अस्वस्थ किया कि हम लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में रामकोला किसान दिवस 10 सितंबर को पहुंचेंगे इस सभा में रणविजय सिंह भरत सिंह दिग्विजय सिंह मजनू सिंह राम अवध सिंह पूर्व प्रधान बिल्लू भाई परदेसी गुड्डू इरशाद अली दिनेश आदि लगभग ग्राम सभा के सभी गांव से लोगों की मौजूदगी रही। आखिर में पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह ने सभी लोगों का आशीर्वाद लेते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।




