कुशीनगर में बालू लदे ट्रक ने सिपाही को रौंदा, पैर टूटा; बिहार से भाग रहा चालक गिरफ्तार

कुशीनगर में बालू लदे ट्रक ने सिपाही को रौंदा, पैर टूटा; बिहार से भाग रहा चालक गिरफ्तार
एडिटर इन चिप अखिलेश कुमार द्विवेदी 9tv भारत समाचार यूपी बिहार मीडिया
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर तरया सुजान थाना क्षेत्र अंतर्गत बहादुरपुर पुलिस चौकी के पास बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बिहार से अवैध रूप से बालू लेकर उत्तर प्रदेश की सीमा में घुस रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने चेकिंग के दौरान सिपाही को जान से मारने की नीयत से कुचल दिया। इस हादसे में सिपाही का बायां पैर ट्रक के पहिए के नीचे आने से पूरी तरह टूट गया और वह लहूलुहान होकर सड़क किनारे गिर पड़े। गनीमत यह रही कि सिपाही की जान बच गई, हालांकि उनकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
गंभीर हालत में लखनऊ रेफर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना बुधवार रात करीब 2:00 बजे सलेमगढ़ के सिरहा गांव के पास हाईवे पर हुई। घायल सिपाही की पहचान सुल्तानपुर जिले के निवासी 24 वर्षीय बृजेश मणि त्रिपाठी के रूप में हुई है, जो 2025 बैच के सिपाही हैं। बृजेश मणि की पहली तैनाती दो माह पूर्व ही बहादुरपुर पुलिस चौकी पर हुई थी।
घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी उन्हें निजी वाहन से गोरखपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने हालत को बेहद नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें केजीएमयू (KGMU) लखनऊ रेफर कर दिया।
बिहार के पास पकड़ा गया चालक, हत्या के प्रयास का केस दर्ज
सिपाही को टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए पीछा किया और बिहार के पटना कुंती के समीप हाईवे पर ट्रक चालक को धर दबोचा। पुलिस ने ट्रक को सीज कर दिया है और आरोपी चालक के खिलाफ हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।




