कुशीनगर: बिहार के शिक्षा मंत्री नवागत मिथिलेश तिवारी का सलेमगढ़ टोल प्लाजा पर जोरदार स्वागत, समर्थकों का उमड़ा हुजूम.

एडिटर इन चीप 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA अखिलेश कुमार द्विवेदी
सलेमगढ़ (कुशीनगर): जनपद के सलेमगढ़ टोल टैक्स पर उस समय उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के आगमन पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और फूलों की मालाओं के साथ कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का अभिनंदन किया, जिससे पूरा क्षेत्र ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।

कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह।
विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सलेमगढ़ टोल प्लाजा पर सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जुटना शुरू हो गया था। जैसे ही मंत्री का काफिला पहुंचा, कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। समर्थकों के भारी हुजूम और जोश को देखकर मंत्री मिथिलेश तिवारी ने भी सभी का आभार व्यक्त किया।
शिक्षा विभाग की शुचिता पर बोले मंत्री इस दौरान पत्रकार शक्ति कुमार ने बिहार के शिक्षा विभाग और उसकी कार्यप्रणाली को लेकर मंत्री से विस्तृत चर्चा की। शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पारदर्शिता पर जोर देते हुए मिथिलेश तिवारी ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी। उन्होंने कहा: शिक्षा विभाग में किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई भी अधिकारी गलत पाया जाता है या अपने कर्तव्यों में कोताही बरतता है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अधिकारियों पर कठोरतम अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।”
स्वागत कार्यक्रम के दौरान स्थानीय भाजपा नेता, अंकित कुमार अभिषेक शुक्ला केशव पांडेय शैलेन्द्र पांडेय मुन्ना पांडे शश्रुधन कुमार राजन राय ओमप्रकाश मिश्रा राहुल कुमार सश्रुजीत पांडेय सुमन तिवारी आदि मौजूद रहे।क्षेत्रीय कार्यकर्ता और भारी संख्या में आम जनमानस उपस्थित रहा। कार्यकर्ताओं का कहना था कि मंत्री जी का यह दौरा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने का काम करेगा।




