सात दिन पहले लापता हुआ, झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, गोरखपुर नगर निगम में था सफाईकर्मी

सात दिन पहले लापता हुआ, झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, गोरखपुर नगर निगम में था सफाईकर्मी
एडिटर इन चीप अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
हाटा कोतवाली क्षेत्र के धनहा गांव के 32 वर्षीय योगेश 17 जून को घर से पेड़ की डाली काटने की बात कहकर निकले थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चल सका। इस दौरान पता चला कि योगेश की साइकिल और मोबाइल फोन किसी दुकान पर बंधक है। पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और मृतक सफाईकर्मी की फाइल फोटो
हाटा कोतवाली क्षेत्र के पड़री में बुधवार सुबह युवक का शव झाड़ियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उसकी पहचान धनहा निवासी योगेश पुत्र रामप्यारे के रूप में हुई है।
योगेश गोरखपुर नगर निगम में सफाईकर्मी था और सात दिन पहले लापता हो गया था। घरवालों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
घर वालों का आरोप है कि योगेश की हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंका गया है। उन्होंने मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। योगेश का शव मिलने की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
योगेश की पत्नी का चार वर्ष पहले निधन हो चुका है। वह अपने पीछे पांच बच्चों को छोड़ गया है।
ममता की छांव खो चुके बच्चों के सिर से पिता का साया भी उठ जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, क्षेत्र में घटना को लेकर दहशत और आक्रोश का माहौल है। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। घर वाले हत्या का आरोप ल
गा रहे हैं




