यूपी में हेड कॉन्स्टेबल ने पत्नी को मार डाला: रॉड से सिर पर किया वार, दो घंटे तक बेटे के साथ बाहर घूमता रहा

यूपी में हेड कॉन्स्टेबल ने पत्नी को मार डाला: रॉड से सिर पर किया वार, दो घंटे तक बेटे के साथ बाहर घूमता रहा
एडिटर इन कअखिलेश कुमार द्विवेदी 9tv भारत समाचार यूपी बिहार मीडिया
लखनऊ। निशातगंज स्थित पेपरमिल कालोनी में रविवार को यूपी पुलिस के मुख्य आरक्षी हिमांशु श्रीवास्तव ने सिर पर रॉड मारकर पत्नी रश्मि की हत्या कर दी।साला सौरभ श्रीवास्तव मौके पर पहुंचा तो गोद में एक वर्षीय बेटे को लेकर आरोपित फर्श पर रश्मि के खून से लथपथ शव के पास बैठा मिला।सौरभ की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसीपी महानगर अंकित सिंह ने बताया कि आरोपित हिमांशु श्रीवास्तव 2011 बैच का मुख्य आरक्षी है और वर्तमान में डालीगंज स्थित सूचना अधिकार प्रकोष्ठ कार्यालय में तैनात था। वह पिछले करीब ढाई वर्ष से पेपरमिल इलाके में डॉक्टर एमएम श्रीवास्तव के मकान में किराये पर पत्नी रश्मि के साथ रह रहा था।
सिर पर रॉड मारकर की हत्या
रविवार को पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हुआ। हिमांशु ने सिर पर रॉड से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद भी वह घर पर ही रहा और एक वर्षीय बेटे को लेकर मकान मालिक के पास जाकर इधर-उधर की बातें करने लगा। संदेह होने पर रश्मि के बारे में पूछा तो बोला कि उसे चोट लग गई है।



