छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

AP तटबंध पर कटाव के बीच सपा नेता मधुरश्याम राय हाउस अरेस्ट

 

AP तटबंध पर कटाव के बीच सपा नेता मधुरश्याम राय हाउस अरेस्ट

एडिटर इन चिप अखिलेश कुमार द्विवेदी 9tv भारत समाचार यूपी बिहार मीडिया

तमकुहीराज (कुशीनगर): बड़ी गंडक नदी के AP तटबंध पर तेजी से हो रहे कटाव ने स्थानीय ग्रामीणों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। इसी बीच, कटाव प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने की तैयारी कर रहे समाजवादी पार्टी के नेता एवं लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव मधुरश्याम राय को पुलिस प्रशासन द्वारा हाउस अरेस्ट किए जाने का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 5 बजे मधुरश्याम राय तटबंध की वर्तमान स्थिति और कटाव का जायजा लेने के लिए निकलने वाले थे। उसी दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें घर से बाहर जाने से रोक दिया।

समर्थकों का कहना है कि सपा नेता पिछले कई घंटों से लगातार ग्रामीणों के बीच रहकर तटबंध को बचाने और राहत कार्यों में सहयोग दे रहे थे।

इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों और विपक्ष के बीच सवाल उठ रहे हैं कि एक तरफ जहां तटबंध पर गहरा संकट बना हुआ है, वहीं ग्रामीणों की आवाज उठाने वाले नेताओं को रोकने की आवश्यकता क्यों पड़ी?

तटबंध की सुरक्षा सीधे तौर पर आसपास के गांवों के अस्तित्व से जुड़ी है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि इस संकट से निपटने और बंधे की सुरक्षा की मुख्य जिम्मेदारी किसकी है—सरकार, प्रशासन या सिंचाई विभाग की?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!