छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्य

लोकतांत्रिक प्रक्रिया का व्यवहारिक अनुभव कराने के उद्देश्य से छात्र परिषद चुनाव कराया गया

लोकतांत्रिक प्रक्रिया का व्यवहारिक अनुभव कराने के उद्देश्य से छात्र परिषद चुनाव कराया गया

एस.वी.एन.एकेडमी लक्ष्मीगंज में

संवाददाता कुशीनगर
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी भारत समाचार यूपी बिहार मीडिया 

लक्ष्मीगंज एस.वी.एन.एकेडमी लक्ष्मीगंज में विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव कराने के उद्देश्य से छात्र परिषद चुनाव कराया गया। विद्यार्थियों ने मतदान के माध्यम से अपने प्रतिनिधियों का चयन किया। मतगणना के बाद हेड गर्ल पद पर अर्चिता यादव को 86 मत तथा हेड बॉय पद पर आशीष कुशवाहा को 88 मत मिले और दोनों विजयी घोषित हुए। कक्षा पांच में अनुज सिंह, कक्षा छह में वाशिम अंसारी तथा कक्षा आठ में नरेंद्र प्रजापति मॉनिटर चुने गए। कक्षा सात में दीपांशी कुशवाहा और नंदनी यादव को बराबर मत मिलने के बाद निर्णायक प्रक्रिया के जरिए दीपांशी कुशवाहा विजयी हुईं।
चुनाव प्रक्रिया वाइस प्रिंसिपल एवं चुनाव अधिकारी श्रीमती अफसाना खातून, श्री विजय सिंह एवं श्री विपिन कुशवाहा के नेतृत्व में संपन्न हुई। इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित सदस्यों ने अपने पद एवं दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ ली। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुशीला सिंह ने किया। विद्यालय के निदेशक श्री ऋषिकेश पाण्डेय ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन, जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास होता है। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!