तमकुहीराज में आज रात गूंजेगा महावीरी अखाड़े का डंका, 14 डोलो पर 375 जवानों का पहरा 14/09 /26

तमकुहीराज में आज रात गूंजेगा महावीरी अखाड़े का डंका, 14 डोलो पर 375 जवानों का पहरा 14/09 /26
तमकुहीराज (कुशीनगर)। 11 oo बजे
Editor ine chief Akhilesh Kumar Dwivedi 9tv Bharat samachar UP Bihar media
तमकुहीराज कस्बे में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ऐतिहासिक डोल मेला और महावीरी अखाड़ा बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जा रहा है। मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े व कड़े इंतजाम किए हैं।
सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम:
375 पुलिस जवानों की तैनाती: मेले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुल 375 जवानों को मुस्तैद किया गया है।
14 डोलो की सुरक्षा: कस्बे में निकलने वाले सभी 14 डोलो के साथ पुलिस बल की विशेष तैनाती रहेगी।
* महावीरी अखाड़ा: आज रात महावीरी अखाड़े का आयोजन होगा, जहाँ विभिन्न अखाड़ों के खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि श्रद्धालु और क्षेत्रीय जनता बिना किसी बाधा के इस भव्य उत्सव का आनंद उठा सकें। प्रशासन ने आमजन से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।
tv 9




