क्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियापंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

अब लिंक मार्गों से बिहार  से

 

यूपी में प्रवेश नहीं कर सकेंगे लोडेड ट्रक-ट्रेलर

एडिटर इन चीप अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

कुशीनगर up में पुलिस कप्तान केशव कुमार के निर्देश पर समउर बाजार चौकी पुलिस ने बिहार से यूपी में प्रवेश करने वाले लोडेड ट्रकों पर रोक लगाई है।

 पिछले 24 घंटों में 100 से अधिक वाहनों को यूपी-बिहार सीमा से वापस लौटाया गया है।

पुलिस की कार्रवाई से सड़कें सुरक्षित रहेंगी और राजस्व हानि में कमी आएगी।कुशीनगर। पुलिस कप्तान केशव कुमार व अन्य अफसरों के निर्देश के बाद सक्रिय हुई तमकुहीराज थाना क्षेत्र की समउर बाजार चौकी पुलिस ने बिहार से लिंक मार्गों के जरिए उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाले लोडेड ट्रक और ट्रेलरों पर रोक लगा दी है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीते 24 घंटे में 100 से अधिक मालवाहक वाहनों को यूपी-बिहार सीमा से वापस लौटा दिया है। ट्रक चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए जा रहे हैं कि वे उत्तर प्रदेश में प्रवेश के लिए सिर्फ राष्ट्रीय राजमार्ग या राज्य राजमार्ग का ही उपयोग करें। लिंक मार्गों से भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है। बिहार

अब लिंक मार्गों से बिहार 

 से

सीमा से सटे तमकुहीराज थाना क्षेत्र के समउर बाजार कस्बे और आसपास के लिंक मार्गों से लंबे समय से भारी मालवाहक वाहनों का आवागमन हो रहा था। कम क्षमता वाली सड़कों पर लगातार भारी वाहनों के संचालन से सड़कें समय से पहले क्षतिग्रस्त हो रही थीं। साथ ही राजस्व चोरी और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ रही थी। इन्हीं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसपी केशव कुमार के निर्देश पर शनिवार से समउर बाजार पुलिस ने अभियान शुरू किया। पुलिस लिंक मार्गों पर लोडेड ट्रकों को रोककर उन्हें वापस भेज रही है तथा राष्ट्रीय या राज्य राजमार्ग के रास्ते गंतव्य तक जाने की सलाह दे रही है। पुलिस की सक्रियता के चलते अब तक 100 से अधिक ट्रकों को वापस लौटाया जा चुका है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि विशेष रूप से बालू लदे कई ट्रक टैक्स चोरी कर अथवा बिना वैध दस्तावेजों के लिंक मार्गों से नही जा पाएंगे। ट्रक 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!