नया लगेगा क्षतिग्रस्त रेगुलेटर का फाटक, रोका गया पानी

एडिटर इन के अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
कुशीनगर में पश्चिमी गंडक नहर के गुलहरिया रेगुलेटर का एक फाटक तेज पानी के दबाव से क्षतिग्रस्त हो गया। सिंचाई विभाग ने मरम्मत के लिए तुरंत कार्रवाई की और नया फाटक लगाने का प्रस्ताव भेजा। हालांकि, जलभराव के कारण मरम्मत में कठिनाई आ रही है। विभाग ने जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है।कुशीनगर। मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के गुलहरिया (एकडंगी) रेगुलेटर का एक फाटक शनिवार को पानी के तेज दबाव के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था। इसकी जानकारी होने पर रविवार को सिंचाई विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एहतियातन नहर का पानी तत्काल बंद करा मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि क्षतिग्रस्त फाटक को बदलक
र नया लगाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही इसे बदल दिया जाएगा। रविवार को जिला मुख्यालय और गोरखपुर से पहुंचे सिंचाई विभाग के अधिकारियों एवं तकनीकी टीम ने क्षतिग्रस्त फाटक के निरीक्षण के बाद मरम्मत की प्रक्रिया शुरू कर दी।
विभागीय अधिकारियों ने फाटक को जल्द दुरुस्त कर नहर का संचालन बहाल करने का आश्वासन दिया है। जूनियर इंजीनियर गिरजेश कुमार ने बताया कि संबंधित फाटक पहले से ही क्षतिग्रस्त था। नए फाटक की स्थापना के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है और धनराशि स्वीकृत होते ही नया फाटक लगाया जाएगा। फिलहाल क्षतिग्रस्त फाटक की मरम्मत कर उसे पुनः उपयोग योग्य बनाने की योजना है। उन्होंने बताया कि फाटक के आसपास जलभराव होने के कारण मरम्मत कार्य में कठिनाई आ रही है। पानी सूखने के बाद ही प्रभावी ढंग से कार्य कराया जा सकेगा। इलेक्ट्रॉनिक मशीनों के संचालन की अनुकूल स्थिति नहीं होने से मरम्मत कार्य में एक-दो दिन की देरी हो सकती है।
9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
دعد




