क्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

साहित्यकार मृत्युंजय नवल हिंदी पत्रकारिता दिवस पर हुए सम्मानित

 

कुशीनगर के साहित्यकारों एवं पत्रकारों में प्रसन्नता 

संवाददाता कुशीनगर 

फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

जनपद के युवा साहित्यकार मृत्युंजय उपाध्याय नवल को उनकी साहित्य साधना के लिए गोरखपुर प्रेस क्लब और गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर शनिवार को स्व हरेन्द्र द्विवेदी अरुण गोरखपुरी सम्मान से सम्मानित किया गया ।

यह सम्मान उन्हें गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन और प्रेस क्लब गोरखपुर द्वारा हिन्दी पत्रकारिता दिवस के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित एक समारोह में दिया गया ।

इस अवसर पर दुनिया के गिने चुने विद्वानों में प्रतिष्ठित,देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के पौत्र प्रो अशोक जाह्न्वी प्रसाद द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रोफेसर धर्मव्रत तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार प्रोफेसर हर्ष सिन्हा,वरिष्ठ पत्रकार डॉ जगदीश लाल ,डॉक्टर एसपी त्रिपाठी, सहित पदाधिकारी उपस्थित उपस्थित थे।

युवा साहित्यकार मृत्युंजय उपाध्याय नवल जनपद के सकरौली विकासखंड के ग्राम सिरसिया नंबर दो के निवासी हैं ।अब तक उनकी पांच पुस्तक प्रकाशित हो चुकी हैं। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर जौनपुर विश्वविद्यालय के राजकीय महिला पीजी कॉलेज में लघु शोध भी किया जा चुका है। हाल ही में उन्होंने दिल्ली युवा 2026 में प्रतिभाग किया था उन्हें कई प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं। इस समय वह आकाशवाणी में बतौर उद्घोषक अपनी आवाज का जादू बिखेर रहे हैं।

नवल के इस सम्मान पर कुशीनगर इकाई के जिला प्रभारी दिनेश यादव, सह प्रभारी बेचू बीए, मनोज कुमार गुप्ता, अभिषेक पांडेय, संतोष चौधरी, मंजीत सिंह, जयप्रकाश मधेशिया आदि पत्रकारों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!