छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

खेतान इंटर कॉलेज लक्ष्मीगंज में विश्व योग दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया

खेतान इंटर कॉलेज लक्ष्मीगंज में विश्व योग दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

संवाददाता कुशीनगर 

फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

रामकोला विकासखंड के लक्ष्मीगंज बाजार स्थित खेतान इंटर कॉलेज में योग दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। 

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक बच्चे क्षेत्र के गणमन नागरिक एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं कर्मचारी भाग लिए।

प्रधानाचार्य कैप्टन अवधेश कुमार पांडे ने बताया कि योग से कई फायदे हैं पहला यह कि आदमी शरीर से स्वस्थ रहता है इसके साथ मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है और अंदर से ऊर्जावान रहता है जिससे आदमी पूर्णतः बीमारी से बच्चा रहता है उन्होंने आगे कहा कि स्वास्थ्य के लिए योग बहुत जरूरी है हर आदमी को चाहिए कि प्रतिदिन योग करे और इतना ही नहीं जब बच्चे योग करेंगे तो मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे और उनके अंदर उर्जा भरी रहेगी तो शिक्षा के प्रति रूझान बढ़ेगा स्वस्थ मस्तिष्क के साथ शिक्षा ग्रहण करने में आसानी होती है शिक्षा ग्रहण करने की तीव्रता पाई जाती है ।मेडिकल दृष्टिकोण से भी योग बहुत जरूरी है रोग से बचने का योग एक प्रभावशाली तरीका माना जाता है।

योग दिवस में शामिल प्रधानाचार्य कैप्टन अवधेश कुमार पांडे, शिक्षक अरविंद श्रीवास्तव, अशोक कुमार, मनोज यादव, अशफाक अंसारी, वीरेंद्र कुमार, विद्यालय के छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक हरिलाल कुशवाहा, अनिरुद्ध शर्मा, राजन केसरी, रामदेव कुशवाहा, मोहन वर्मा, छठ्टू वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!