देवरिया बाबू में चकमार्ग के सीमांकन का कार्य प्रशासनिक देख देख में सम्पन्न कराया गया

संवाददाता कुशीनगर
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
कुशीनगर जनपद के रामकोला विकास खंड अंतर्गत ग्राम सभा देवरिया बाबू में चकमार्ग के सीमांकन का कार्य प्रशासनिक देखरेख में संपन्न कराया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में आयोजित समीक्षा बैठक के बाद राजस्व विभाग की टीम सक्रिय हुई। इसी क्रम में क्षेत्रीय लेखपाल मार्कण्डेय गुप्ता द्वारा मौके पर पहुंचकर चकमार्ग का सीमांकन कराया गया।
सीमांकन कार्य के दौरान राजस्व कर्मियों ने भूमि की पैमाइश कर चकमार्ग की स्थिति स्पष्ट की, जिससे लंबे समय से आवागमन में आ रही समस्याओं के समाधान की उम्मीद बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि चकमार्ग सही तरीके से बन जाने से किसानों और ग्रामीणों को खेतों तक आने-जाने में काफी सुविधा होगी।
प्रशासन की ओर से जानकारी दी ग
ई कि कल से चकमार्ग पर मिट्टी पटाई का कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके बाद मार्ग को सुगम और उपयोगी बनाने की दिशा में आगे की कार्रवाई भी की जाएगी। शासन के निर्देश पर सरकारी भूमि, चकमार्ग एवं सार्वजनिक रास्तों को व्यवस्थित करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।




