छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

करतहां मां बामती देवी स्थान पर सच्चे दिल से हाजिरी लगाने वालों की होती है मनोकामना पूर्ण

 

संवाददाता कुशीनगर
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

जनपद कुशीनगर के रामकोला विकासखंड के देवरिया बाबू ग्राम सभा के कोटिया गांव स्थित करता मां बामती देवी स्थान है यह क्षेत्र का चर्चित स्थान है। करतहां स्थान की यह मान्यता है कि जो भी सच्चे दिल से हाजिरी लगाता है उसकी मनोकामना पूर्ण होती है यही वजह है कि प्रत्येक दिन सुबह से शाम तक स्थान पर भक्तों का जमावड़ा लगा रहता है पूजा अर्चना होती रहती है।
इतना ही नहीं तमाम ऐसे पुरुष महिला को देखा गया है कि बीमार होते हैं दवा कराते हैं और फायदा नहीं होता है तो इस स्थान पर आकर हाजिरी लगाते हैं और मां का आशीर्वाद मिलता है और वह स्वस्थ हो जाते हैं। प्रत्येक वर्ष रामनवमी में मेला भी लगता है पूजा में बकरे की बलि भी चढ़ाई जाती है भीड़ इतनी होती है कि पैर रखने की जगह कम पड़ने लगती है।
करता मां बामती देवी स्थान पर बड़े-बड़े व्यवसायी, धर्मगुरु, अधिकारी, कर्मचारी तथा राजनीतिक लोग माथा टेकने आते हैं और हाजिरी लगाते हैं आज जब करतहां स्थान पर महिला- पुरुष पूजा अर्चना कर रहे थे उसके बाद उनसे जो पूछा गया कि आप सभी लोग स्थान पर आए हैं इस वक्त कोई त्यौहार भी नहीं है फिर भीड़ लगी हुई है लोगों ने बताया कि हम लोग अलग-अलग जगहों से आए हैं और हमारी मनोकामना पूरी हुई है जो मन्नत मांगे थे मां के आशीर्वाद से पूरी हुई है इसलिए स्थान पर मां के चरणों में आकर पूजा अर्चना कर रहे हैं। उनका कहना था कि यहां से कोई खाली हाथ नहीं लौटता जो सच्चे मन से आता है मां बामती देवी उसका कल्याण करती हैं। करतहां स्थान पर अजीत सिंह, अजीत गुप्ता, अंबिका चौधरी, अशोक सैनी, कमलेश चौरसिया अभिषेक, संजीवन चौरसिया, राम प्रवेश कनौजिया, हरि ओम चौरसिया ,किरन, कालिंदी ,सोनी, पुनीता, रोशनी, सीमा, सुशीला, रंजना, लीलावती सहित तमाम महिला पुरुष मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!