छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

हत्या करने वाले जीजा का शव बिहार भेजा गया  कुशीनगर में हुआ साली का अंतिम संस्कार,

 

मां बोली- दामाद छोटी बेटी पर रखता था गलत नजर

एडिटर इन  चीप अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

कुशीनगर के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग गांव में हुए चर्चित साली-जीजा हत्याकांड के बाद गुरुवार सुबह गांव में मातम पसरा रहा।

सुबह करीब 9:30 बजे 18 वर्षीय नैना कुमारी का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

वहीं आरोपी जीजा जितेंद्र प्रजापति का शव उसके परिजन बिहार के गोपालगंज जिले स्थित गांव ले गए, जहां उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिजनों के मुताबिक नैना ने इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में 80 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। परिवार बुधवार को उसका 11वीं में दाखिला कराने की तैयारी कर रहा था। लेकिन उससे पहले ही उसकी हत्या हो गई। घर में जहां पढ़ाई और भविष्य की बातें हो रही थीं, वहां अब सन्नाटा और मातम पसरा है।मां ने लगाया गलत नजर रखने का आरोप

मृतका की मां का आरोप है कि दामाद जितेंद्र प्रजापति काफी समय से छोटी बेटी पर गलत नजर रखता था। वह उससे शादी करने का दबाव बना रहा था और मना करने पर अंजाम भुगतने की धमकी देता था। परिवार ने उसकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया।

10 दिन पहले विदेश से लौटा था आरोपी

परिजनों के अनुसार जितेंद्र विदेश में काम करता था और करीब 10 दिन पहले बिहार स्थित अपने घर लौटा था। उसके घर में शादी का कार्यक्रम था। सोमवार को वह बसडिला बुजुर्ग स्थित अपनी ससुराल पहुंचा था। इसी दौरान उसने छोटी साली को अपने साथ ले जाने और उससे शादी कराने की बात कही, लेकिन परिवार ने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद से वह नाराज चल रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!