12 दिन से अंधेरे में डूबा चन्दरपुर बिजली का इन्तजार

12 दिन से अंधेरे में डूबा चन्दरपुर बिजली का इन्तजार 
बिजली विभाग के झूठे
आश्वासन पर भड़का आक्रोश
ब्यूरो चीफ कुशीनगर
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी भारत समाचार यूपी बिहार मीडिया
विकास खंड रामकोला के ग्राम पंचायत चन्द्रपुर में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। एनएच-730 स्थित लक्ष्मीगंज गेट के पास 10 केवी का ट्रांसफार्मर जले 12 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया। बिजली के इंतजार में ग्रामीणों के साथ चन्द्रपुर चौराहे के दुकानदार भी परेशान हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार शिकायत और सूचना के बावजूद विभाग समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है। मामले की जानकारी लेने पर रामकोला के जेई बख्तियार अहमद ने जल्द ट्रांसफार्मर लगने की बात कही। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें कई दिनों से इसी तरह “कल लग जाएगा” का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन वह कल आखिर कब आएगा, इसका जवाब किसी के पास नहीं है।
12 दिन तक एक गांव अंधेरे में रहने के बाद भी जिम्मेदारों की नींद क्यों नहीं टूट रही? यह सवाल अब ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। बिजली के अभाव में दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है और ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों में परेशानी उठानी पड़ रही है।
सरकार गांव-गांव बिजली पहुंचाने और निर्बाध आपूर्ति के दावे कर रही है, वहीं चन्द्रपुर में जला ट्रांसफार्मर विभागीय व्यवस्था की हकीकत बयां कर रहा है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से तत्काल ट्रांसफार्मर बदलवाने और इतनी लंबी देरी की जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।
अब देखना यह है कि 12 दिन से अंधेरे में डूबे चन्द्रपुर की खबर बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों तक पहुंचती है या ‘कल लग जाएगा’ का सिलसिला यूं ही चलता रहेगा।




