क्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराज्यलोकल न्यूज़

इस बार फिर छात्राओं ने परचम लहराया

 

संवाददाता कुशीनगर
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

कप्तानगंज नगरपंचायत स्थित सरस्वती शिशु बाल मंदिर कन्या इंटर कॉलेज के हाई स्कूल व इंटर के परीक्षा में इंटरमीडिएट की प्रिया मौर्या 85% विजयलक्ष्मी 83.2% शशि यादव 80% वही हाई स्कूल में मीनू चौहान 92 % पा कर टॉप रही तो द्वितीय स्थान आराधना पाल 89% साथी सबीना खातून 87% प्रकार विद्यालय का नाम रोशन किया ।प्रधानाचार्य आशुतोष सैनी व प्रबंधक ज्ञानेश्वर सैनी ने इन बच्चियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
साथ ही अध्यापक रवि कुमार, अतुल कुमार, विंदेश्वरी चौधरी, रामगोपाल, शुभम सिंह, अमित, सोबरन प्रसाद, अध्यापिका रीमा राव, ओशिका द्विवेदी, चांदनी सिंह, दुर्गावती आदि ने भी इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
प्रधानाचार्य आशुतोष सैनी ने कहा हमारे विद्यालय का यह प्रयास रहता है कि बच्चों को अच्छी शिक्षा अच्छे तरीके से दिया जाए ताकि बच्चों का भविष्य उज्जवल हो और आगे चलकर हमारे विद्यालय से पढ़ाई पूरी करने के बाद बच्चे बच्चियां प्रदेश स्तर और देश स्तर पर नाम रोशन करें साथ ही उनका जीवन यापन अच्छे से हो सके । हमारे विद्यालय में शिक्षा के साथ साथ अच्छे संस्कार भी दिए जाते हैं जिससे कि बच्चे बच्चियां जीवन में कोई गलत रास्ते पर न चलें।हमरा प्रयास रहता है कि हमारे विद्यालय के बच्चे कहीं रहे तो कामयाब रहे जिससे उनके मां बाप को भी गर्व महसूस हो। हमारे विद्यालय का हर बच्चे कामयाबी के बुलंदी पर पहुंचे यहीं हमारी शुभकामना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!