छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

सलेमगढ़ में दो दिवसीय पारंपारिक डोल मेले की शुरुआत, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

सलेमगढ़ में दो दिवसीय पारंपारिक डोल मेले की शुरुआत, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थाना अध्यक्ष नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव थाना तरेया सुजान

सलेमगढ़ (कुशीनगर): तरयासुजान क्षेत्र के सलेमगढ़ हाईवे चौराहे पर दो दिवसीय महावीरी अखाड़े के पारंपरिक डोल मेले का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह मेला बुधवार की रात से शुरू होकर गुरुवार की सायं तक चलेगा।

आयोजक मुनीब चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन व प्रशासन के सभी निर्देशों का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मेले के दौरान सांस्कृतिक एवं गीत-संगीत के कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी, जिसमें चार अखाड़ों के प्रतिनिधि और कलाकार हिस्सा ले रहे हैं।

वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएचओ तरयासुजान नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि मेले के दौरान शासन की गाइडलाइंस का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। यदि कोई भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य बिंदु:

  • स्थान: सलेमगढ़ हाईवे चौराहा, तरयासुजान (कुशीनगर)
  • अवधि: दो दिन (बुधवार रात से गुरुवार शाम तक)
  • विशेषता: चार अखाड़ों की सहभागिता एवं गीत-संगीत का आयोजन
  • प्रशासनिक रुख: नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!