छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्य

कुशीनगर में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस का सख्त एक्शन: अगस्त महीने में कटे 9,139 चालान, वसूला गया ₹1.59 करोड़ से अधिक शमन शुल्क

कुशीनगर में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस का सख्त एक्शन: अगस्त महीने में कटे 9,139 चालान, वसूला गया ₹1.59 करोड़ से अधिक शमन शुल्क

एडिटर इन अखिलेश कुमार द्विवेदी 9tv भारत समाचार यूपी बिहार मीडिया 

यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कुशीनगर पुलिस ने अगस्त माह में व्यापक जांच अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में चलाए गए इस चेकिंग अभियान के तहत जिले भर में कुल 9,139 वाहनों का चालान किया गया और 1 करोड़ 59 लाख 81 हजार 100 रुपये (1,59,81,100) का शमन शुल्क लगाया गया। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है।

इंटरसेप्टर से पकड़ी गई ओवरस्पीड की रफ्तार

सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए यातायात पुलिस ने इंटरसेप्टर चारपहिया वाहन के माध्यम से ओवरस्पीडिंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले 2,841 वाहनों का चालान कर 68 लाख 68 हजार रुपये (68,68,000) का जुर्माना लगाया गया। इनमें 633 हल्के वाहन और 2,208 भारी वाहन शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!