दो ग्राम सभा को जोड़ने वाली महज 300 मीटर की सड़क का खडंजा टूटने से राहगीरों को आने जाने में हो रही परेशानी

दो ग्राम सभा को जोड़ने वाली महज 300 मीटर की सड़क का खडंजा टूटने से राहगीरों को आने जाने में हो रही परेशानी
ग्राम सभा देवरिया बाबू एवं ग्राम सभा धोधरही
संवाददाता कुशीनगर
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी भारत समाचार यूपी बिहार मीडिया
जनपद कुशीनगर की रामकोला विकासखंड के ग्राम सभा देवरिया बाबू एवं ग्राम सभा धोधरही के बीच महज 300 मीटर सड़क का खडंजा जो बिल्कुल टूट गया है जिससे राहगीरों को आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है सड़क की हालत यह हो गई है कि सायकिल, बाइक चलाने वालों को और चार चक्का वाहन वालों को आने जाने में खतरा सताता रहता है कि कब गाड़ी पलट जाए और अनहोनी हो जाए।
बताते चले कि यह सड़क देवरिया बाबू गांव के पश्चिम तरफ नहर की पटरी से निकलकर माली टोला होते हुए धोधरही गांव होते हुए सीधे लक्ष्मीगंज बाजार के मेन रोड में मिलती है। जो आगे जाकर रामकोला कप्तानगंज मुख्य मार्ग में मिली हुई है। इस सड़क से कोटियां, पांडे छपरा केवल टोला, तेलिया टोला सहजौली, बगहा, अंसारी टोला धोधरही के लोगों का आवागमन होता है। इन सभी गांव के लिए यह मेन रास्ता है इतना ही नहीं स्कूली छात्र- छात्राएं लक्ष्मीगंज बाजार के तमाम विद्यालयों में पढ़ने आते जाते हैं यह सड़क रेलवे लाइन के दक्षिण तरफ है इस सड़क के किनारे झाड़ झंकार भी हो गया है जिससे आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
यह सड़क पश्चिम तरफ और पूरब बनी हुई है। दोनो ग्राम सभा के हिस्से में 150 मीटर- 150 मीटर सड़क आ रही है लेकिन दोनों ग्राम सभा के जिम्मेदार मौन हैं बीडीसी ,ग्राम प्रधान, जिला पंचायत ब्लॉक प्रमुख सभी लोग मौन हैं ।जबकि जिम्मेदार लोगों को भी इस रास्ते आने-जाने में परेशानी होती है लेकिन सब के सब मौन व्रत रखे हुए हैं ना जाने कब इस सड़क की किस्मत चमकेगी और जिम्मेदार लोग अपना मौन-ब्रत तोड़ेंगे। ।
आम जनमानस की मांग है कि जिम्मेदार लोग मौन व्रत तोड़ें और जितना जल्दी हो सके इस सड़क को बनवा दें ताकि आवागमन सुचारू और बेहतर हो सके लोग आसानी से आ जा सके बरसात में और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।अब देखना यह दिलचस्प होगा की जिम्मेदार लोग अपनी जिम्मेदारी कितना निभाते हैं।




