कप्तानगंज रेलवे ढाला पर बनेगा अंडरपास, सर्विस रोड व ड्रेन 12 करोड़ स्वीकृत

गोलू मिश्रा के प्रदर्शन पर सांसद ने लिया संज्ञान
संवाददाता कुशीनगर
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
कप्तानगंज कस्बे के सुभाष चौक के बहुप्रतीक्षित कप्तानगंज रेलवे ढाला पर अंडरपास, सर्विस रोड एवं ड्रेन निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। क्षेत्रीय सांसद विजय दुबे की पहल पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उक्त परियोजनाओं के निर्माण के लिए 12 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
इस घोषणा के बाद नगरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
बताते चले कि कप्तानगंज रेलवे ढाला पर आए दिन जाम की समस्या बनी रहती थी जिसको लेकर फ्लाइओवर का निर्माण हुआ और आठ माह पूर्व उद्घाटन सांसद ने किया था मगर रेलवे ढाला बार-बार बंद होने व सर्विस लेन सड़क व नाला खराब होने के कारण कप्तानगंज नगर वासियों राहगीरों, व्यापारियों तथा स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या और गंभीर हो जाती है। लंबे समय से स्थानीय लोग अंडरपास, सर्विस रोड और बेहतर जलनिकासी व्यवस्था की मांग कर रहे थे। आए दिन धरना प्रदर्शन भी हो रहा था जिसको लेकर दो दिन पूर्व समाजसेवी गोलू मिश्रा ने आम जनता के साथ सुभाष चौक चौराहे पर प्रदर्शन भी किया था जिसको गंभीरता से लेते हुए
सांसद विजय दुबे ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर परियोजना को शीघ्र स्वीकृति देने की मांग की थी। सांसद की मांग पर केंद्रीय मंत्री ने 12 करोड़ रुपये की मंजूरी देते हुए निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया।
सांसद विजय दुबे ने कहा कि यह परियोजना पूरी होने से नगर की यातायात व्यवस्था सुगम होगी और लोगों को जाम एवं जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने इसके लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया।
परियोजना की स्वीकृति की खबर मिलते
ही नगर के लोगों, व्यापारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड पडी उन्होंने सांसद विजय दुबे को धन्यवाद दिया।




