क्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियापंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

अनुरक्षण कार्य के चलते रामकोला क्षेत्र में चार घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

 

संवाददाता कुशीनगर 

फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के विद्युत वितरण उपखण्ड रामकोला द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विद्युत व्यवस्था को सुचारु एवं निर्बाध बनाए रखने के लिए 33 केवी विद्युत लाइन पर अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा। इसके चलते रामकोला क्षेत्र में चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

उपखण्ड अधिकारी ने बताया कि 132/33 केवी विद्युत पारेषण उपकेंद्र कसया से पोषित 33 केवी फीडर रामकोला की लाइन पर माध्यमिक कार्यखण्ड गोरखपुर द्वारा अनुरक्षण कार्य किया जाना प्रस्तावित है। इस कारण 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र रामकोला को आपूर्ति देने वाली 33 केवी लाइन का शटडाउन लिया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 4 जून को प्रातः 6 बजे से 10 बजे तक उपकेंद्र रामकोला से जुड़े सभी 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि पेयजल सहित आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व में ही सुनिश्चित कर लें।

विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार अनुरक्षण कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी, जिससे क्षेत्र में भविष्य में बेहतर और निर्बाध विद्युत सेवा उपलब्ध कराई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!