खगड़िया में 25 हजार का इनामी अपराधी अरेस्ट:बेलदौर पुलिस ने गिरजापुर से दबोचा, आर्म्स एक्ट-रंगदारी मामले में था फरार।

संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
खगड़िया की बेलदौर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 25,000 रुपये के इनामी अपराधी श्रवण चौधरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के तहत यह सफलता मिली है।
श्रवण चौधरी कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित था।श्रवण चौधरी बेलदौर थाना कांड संख्या 143/23 सहित आर्म्स एक्ट, रंगदारी, मारपीट और धमकी जैसे कई गंभीर मामलों में लंबे समय से फरार चल रहा था।
पुलिस को उसकी गतिविधियों के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम गिरजापुर में योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर उसे दबोच लिया।
गिरफ्तार अपराधी की पहचान श्रवण चौधरी (34 वर्ष) के रूप में हुई है। वह स्व. नेदो चौधरी का पुत्र और गिरजापुर, थाना बेलदौर, जिला खगड़िया का निवासी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था और उसके खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस और सशस्त्र बल के जवान ने की कार्रवाई इस गिरफ्तारी अभियान का नेतृत्व बेलदौर थाना के थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने किया। उनकी टीम में पुलिस अवर निरीक्षक मो. आलमगीर, मो. अदरूदीन, रामजीवन सिंह यादव, सहायक अवर निरीक्षक सुनील कुमार, पीटीसी 577 सूरज कुमार चौधरी और अन्य सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। टीम ने समन्वित प्रयास से आरोपी को बिना किसी अप्रिय घटना के गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। *गोगरी डीएसपी साक्षी कुमारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि की।
उन्होंने बताया कि जिले में फरार और वांछित अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। डीएसपी ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
लोगों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता-डीएसपी डीएसपी साक्षी कुमारी ने आगे कहा कि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए हर स्तर पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।उन्होंने जनता से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। खगड़िया पुलिस ने एक बार फिर दोहराया है कि “जन-जन की सेवा में सदैव तत्पर” के अपने संकल्प के साथ वह अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाती रहेगी।
इस गिरफ्तारी को जिले में कानून-व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।


