छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

अग्निवीर अभिषेक गुप्ता के गांव चंदरपुर आगमन पर भव्य स्वागत हुआ 

अग्निवीर अभिषेक गुप्ता के गांव चंदरपुर आगमन पर भव्य स्वागत हुआ

वंदे मातरम और हिन्दुस्तान जिंदाबाद नारों के साथ कंधों पर बिठा कर उनके घर तक पहुंचाया गया 

संवाददाता कुशीनगर 

फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

विकास खंड रामकोला के ग्राम सभा चंदरपुर में उस समय उत्साह और गौरव का माहौल देखने को मिला, जब चंदरपुर निवासी रमेश गुप्ता के सुपुत्र अभिषेक गुप्ता अग्निवीर की ट्रेनिंग पूरी कर पहली बार अपने घर पहुंचे।

गांव के लोगों ने गोबरही चौराहे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और देशभक्ति के जोश से भरकर उन्हें अपने कंधों पर बैठा लिया। इस दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “हिंदुस्तान जिंदाबाद” जैसे गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

ग्रामीणों ने लगभग एक किलोमीटर तक अभिषेक गुप्ता को कंधों पर बैठाकर जुलूस के रूप में उनके घर तक पहुंचाया। पूरे मार्ग में युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया। गांव के लोगों ने अपने बीच से देशसेवा के लिए तैयार हुए इस युवा पर गर्व व्यक्त किया।

घर पहुंचने पर परिजनों एवं गांव के वरिष्ठ नागरिकों के साथ नूरुल होड़ा, रमाकांत कुशवाहा, सुरेंद्र प्रसाद, सचिन राय, अखिलेश कुशवाहा, अभिषेक कुशवाहा, रतन गुप्ता, राजन पटेल, जयप्रकाश गुप्ता सहित गांव के तमाम लोगों ने अभिषेक को आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने कहा कि वे देश की सेवा में सदैव समर्पित रहें और अपने गांव, जिले तथा प्रदेश का नाम रोशन करें।

अग्निवीर अभिषेक गुप्ता के सम्मान में आयोजित यह भव्य स्वागत समारोह पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना रहा। देशभक्ति के नारों और ग्रामीणों के उत्साह ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया तथा युवाओं में राष्ट्रसेवा के प्रति नई प्रेरणा का संचार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!